एक्सप्लोरर

पंचायत में युवक ने निकाह करने से किया इनकार, परेशान युवती ने फांसी लगाकर दे दी जान

यूपी के बदायूं में एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. परिजनों के मुताबिक युवक ने पंचायत में निकाह से इनकार कर दिया, जिसके बाद उसने खुदकुशी कर ली.

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उझानी क्षेत्र के एक गांव में भरी पंचायत में युवक की तरफ से निकाह से इनकार करने पर परेशान युवती ने अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. पुलिस सूत्रों ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है. आरोपी की तलाश जारी है.

रिश्ते से किया इनकार पुलिस सूत्रों ने मामले में दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि, ''उझानी कोतवाली क्षेत्र के सकरी जंगल गांव की निवासी शमा (22) का निकाह दो महीने पहले गांव के ही अतीक नाम के युवक से तय किया गया था. लेकिन, निकाह की तारीख नजदीक आने पर अतीक ने रिश्ते से मना कर दिया. गांव के कुछ लोगों ने रविवार शाम दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया था. लेकिन, सोमवार को भी अतीक नहीं माना तो गांव के लोगों की पंचायत बैठी.''

फंदे से लटका मिला शव परिजनों के मुताबिक अतीक ने पंचायत में निकाह से इनकार किया तो युवती बर्दाश्त नहीं कर पाई और क्षुब्ध होकर अपने घर चली गई. बाद में उसने खुदकुशी कर ली. परिजन जब घर पहुंचे तो उसका शव फंदे से लटका पाया.

पोस्टमार्टम के आधार पर होगी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि, ''उझानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत 22 वर्षीय युवती ने अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. युवती के परिजनों की शिकायत के आधार पर अतीक तथा उसके परिजनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) एवं दहेज अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.'' उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

बेटा लापता होने पर शख्स ने बीजेपी विधायक को दी धमकी, कहा- दौड़ाकर गोली मारूंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
'जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश', जयंत चौधरी के समर्थन में बोलीं मायावती
'जाट समाज से माफी मांगें अखिलेश', जयंत चौधरी के समर्थन में बोलीं मायावती
'बच्चों का भविष्य खराब कर रही PDA सरकार', मंत्री कृष्णा पासवान की फिसली जुबान
'बच्चों का भविष्य खराब कर रही PDA सरकार', मंत्री कृष्णा पासवान की फिसली जुबान
'जाट समाज को...', अखिलेश के 'चवन्नी' वाले बयान पर भड़के जयंत चौधरी
'जाट समाज को...', अखिलेश के 'चवन्नी' वाले बयान पर भड़के जयंत चौधरी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget