एक्सप्लोरर

पतियों ने दिया धोखा तो यूपी की दो लड़कियों ने आपस में रचा ली शादी, कहा- 'हमारा मर्दों से भरोसा उठ गया'

UP News: बदायूं के कचरहरी परिसर स्थित शिव मंदिर में दो सहेलियों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी कर ली है. लड़कियों ने इसकी वजह पुरुषों से नफरत होना बताया है.

Budaun News: बदायूं में आज कचहरी परिसर में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला. कचहरी स्थित शिव मंदिर में दो सहेलियों ने एक दूसरे को वरमाला पहना कर आपस मे शादी कर ली. उन्होंने कहा कि भले ही कानूनी रूप से हमारी शादी ना हो पाए लेकिन हम दोनों अब एक दूसरे की पति-पत्नी के रूप में जीवन पर्यंत साथ-साथ रहेंगे. उन्होंने कहा कि हम यह कदम हम मर्दों से नफरत होने के कारण उठा रहे हैं.

बदायूं के कलेक्ट्रेट परिसर में आज एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जब एक एडवोकेट दिवाकर वर्मा के चेंबर  पर दो लड़कियां पहुंचीं. उन्होंने एक दूसरे से शादी करने की इच्छा प्रकट की. उन्होंने बताया कि हम लोग आपस में सहेलियां हैं और लगभग 3 महीने से एक साथ रह रहे हैं. हम दोनों पति-पत्नी के रूप में एक साथ जीवन भर रहना चाहते हैं. दोनों लड़कियों ने कलेक्ट्रेट स्थित शिव मंदिर में एक दूसरे को जयमाला पहनाकर शादी कर ली.

एक दूसरे शादी करने वाली लड़कियों ने क्या कहा?

शादी करने वाली लड़कियों का कहना है कि वह पुरुष समाज से नफरत करती हैं और एक दूसरे के साथ जीवन बिताना चाहती हैं. भले ही कानून उन्हें शादी करने की इजाजत न दे लेकिन उन्होंने मंदिर परिसर में शादी कर ली है. उनका कहना है कि अगर परिवार वाले उनसे संबंध रखते हैं तो ठीक है, वरना वह दोनों एक दूसरे के सहारे पूरा जीवन काट देंगीं. उन्होंने यह भी बताया कि दोनों को मुस्लिम लड़कों ने हिन्दू बनकर धोखा दिया है. इसलिए भी पुरुषों से हमे नफ़रत है. हमारा उनसे भरोसा उठ गया है.

वकील ने क्या बताया?

एडवोकेट दिवाकर वर्मा का कहना है कि यह दोनों लड़कियां मेरे पास आईं और उन्होंने कहा कि हम शादी करना चाहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि हम मर्दों से बहुत ज्यादा नफरत करते हैं. मर्दों ने हमारे साथ बहुत अत्याचार किया है. वकील ने बताया दोनों लड़कियों को मुस्लिम पुरुषों ने हिन्दू बनकर धोखा दिया. उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से भी की, मगर न्याय नहीं मिला. संविधान मान्यता देता है इस वजह से हमने उनके प्रस्ताव पर विचार किया, कचहरी स्थित मंदिर में विधि विधान से इन्होंने विवाह किया है.

Input By : भारत शर्मा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget