एक्सप्लोरर

Badaun Double Murder: बदायूं डबल मर्डर मामले में चश्मदीद ने बताया 'सच', किया बड़ा दावा

Badaun Double Murder Case को लेकर एक चश्मदीद ने बड़ा दावा किया है. चश्मदीद ने बताया कि घटना के दौरान क्या-क्या हुआ?

Badaun Double Murder News: उत्तर प्रदेश के बदायूं में मंगलवार को शहर की बाबा कॉलोनी में दो मासूम सगे भाइयों की कथित तौर पर गला काटकर हत्या कर दी गई. घटना से गुस्साए लोगों ने आगजनी की है. इलाके में तनाव है. भारी फोर्स तैनात किया गया है.

बदायूं मंडी समिति चौकी के पास बाबा कॉलोनी में दो बच्चों की कथित हत्या के मामले पर बदायूं के डीएम मनोज कुमार ने कहा, "हमें सूचना मिली कि एक आदमी ने एक घर में घुसकर 11 और 6 साल के दो छोटे बच्चों की हत्या कर दी. इसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया. लोगों से शांति बनाए रखने को कहा गया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, कार्रवाई जारी है."

Badaun Double Murder News: बदायूं डबल मर्डर मामले में DM और IG ने की शांति बनाए रखने की अपील, हत्या की वजह अभी नहीं पता, जांच जारी

चश्मदीद ने किया ये दावा
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि समिति से मझिया मार्ग पर नई बाबा कालोनी विकसित हुई है. इसी कालोनी में पानी की टंकी बनाने वाले ठेकेदार रहते हैं. इनके तीन बेटे हैं, उनमें से एक सड़क किनारे सैलून चलाता है. शाम को चार बजे उसने दुकान बंद कर दी थी. रात आठ बजे वह दोबारा आया और विनोद कुमार के घर में घुस गया. उनके बच्चे ऊपर कमरे में थे, वह वहां पहुंच गया और उन पर चाकू और उस्तरा से हमला कर दिया. हमले में दो बेटों की मौत हो गई, जबकि एक भाग गया.

स्‍थानीय लोग बताते हैं कि दो बच्चों की हत्या के बाद भी जावेद वहीं खड़ा रहा.

हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है. पुलिस ने आरोपी को ढेर कर दिया है. इस घटना से सनसनी फैल गई. लोगों ने इलाके में आगजनी कर दी है. भारी मात्रा में फोर्स तैनात है. बरेली के आईजी राकेश कुमार ने कहा कि 'आज शाम एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी. पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की. आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की और जवाब में पुलिस ने आरोपी को गोली मारकर मौके पर ही मार गिराया.'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget