एक्सप्लोरर

Budaun Murder: 'गलत काम करोगे तो यही अंजाम होगा..', बच्चों की हत्या के आरोपी साजिद के एनकाउंटर पर बोली मां

Badaun Double Murder: बदायूं में दो मासूम बच्चों की हत्या पर साजिद और जावेद का मां नाजनीन का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि सुबह तक तो सब ठीक था..पता नहीं फिर क्या हुआ?

Badaun Double Murder: बदायूं में दो मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या करने वाले साजिद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया और दूसरे आरोपी जावेद की तलाश में पुलिस कई जगहों पर दबिश दे रही है. इस बीच बच्चों की हत्या करने वाले हत्यारे साजिद के एनकाउंटर पर मां का बयान सामने आया है.

साजिद के एनकाउंटर पर उसकी मां नाजनीन ने कहा कि उनके साथ जो हुआ वो एकदम ठीक हुआ.. ना वो कोई गलत काम करते और न ही उनके साथ ऐसा होता. उसने जो किया उसका अंजाम भी सही हुआ. मां ने कहा कि वो घर से ठीकठाक निकले थे फिर पता नहीं उन्होंने ऐसा क्यों किया?

साजिद के एनकाउंटर पर बोली माँ
साजिद की मां ने कहा, हमें नहीं पता कि उनके दिमाग में क्या चल रहा था..घर में तो कलेशबाजी भी नहीं थी.. खाना खाकर सुबह ही अपने काम पर आ जाते थे. शाम को भी कभी आठ बजे तो कभी नौ बजे घर आते थे. घर पर भी कोई टेंशन नहीं थी.. सुबह तो ठीकठाक निकले थे..यहां आकर क्या पता.. क्या हुआ.

बुजुर्ग मां ने कहा, दोनों भाई वहां पर काफी समय से दुकान चला रहे थे. हमारी तो किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी.. दोनों भाई एक ही दुकान पर काम करते हैं. उन बच्चों को लेकर मुझे बहुत दुख होता है. न ये लोग ऐसा करते ना उनके साथ ऐसा होता. साजिद के एनकाउंटर पर मां ने कहा कि उनके साथ जो हुआ वो सही हुआ है.. जब गलत काम करोगे तो उसका अंजाम भी सही हुआ है. जावेद कहां है इसके बारे में भी उन्हें कुछ नहीं पता है. 

बदायूं में मंगलवार की शाम को सैलून चलाने वाले साजिद और जावेद ने सामने घर में रहने वाले विनोद और संगीता के दो मासूम बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद से पूरे इलाके में लोगों का ग़ुस्सा देखने को मिल रहा है. नाराज लोगों ने उनकी दुकान में भी तोड़फोड़ की और आग लगा दी. पुलिस ने किसी तरह से इस मामले को शांत किया 

इस हत्याकांड के एक आरोपी साजिद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है. जबकि दूसरा आरोपी जावेद फरार है. पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में भारी सुरक्षा बल को भी तैनात किया गया है.

UP Lok Sabha Election: यूपी में पहले चरण की 8 में से तीन सीटों पर नहीं खुले पत्ते, पीलीभीत और मुरादाबाद को अब भी इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget