एक्सप्लोरर

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में फरार संदिग्ध के Instagram पर रातों रात बढ़े फॉलोवर्स, KGF के गाने संग वायरल हैं रील्स

अधिकारी ने बताया कि प्रवीण और शुभम ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो कथित शूटर-धर्मराज राजेश कश्यप और शिव कुमार गौतम को बाबा सिद्दिकी की हत्या का काम सौंपा था.

Shiv Kumar Gautam Baba Siddique Instagram: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में उत्तर प्रदेश के फरार संदिग्ध शिव कुमार गौतम ने शान दिखाने के मकसद से खुद को ‘गैंगस्टर’ बताते हुए सोशल मीडिया पर हाल में ही पोस्ट करना शुरू किया था. गौतम ने 24 जुलाई को इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो साझा करते हुए लिखा था, “यार तेरा गैंगस्टर है जानी.” फोटो में दिख रहा है कि वह मोटरसाइकिल पर सवार है. पोस्ट के बैकग्राउंड में एक हरियाणवी गाना बज रहा है.

गौतम उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के गंडारा गांव का रहने वाला है. स्थानीय लोगों और पुलिस ने कहा कि गांव में उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और वह महाराष्ट्र के पुणे शहर में कबाड़ की एक दुकान पर काम करता है.

आठ जुलाई को गौतम ने एक पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था, “शरीफ बाप है# हम नहीं.” उसने 26 मई को एक वीडियो साझा किया था, जिसके बैकग्राउंड में ‘केजीएफ’ का संगीत और चर्चित डायलॉग “ताकतवर लोग पॉवरफुल जगह से आते हैं” बज रहा था. गौरतलब है कि ‘केजीएफ’ के लीड किरदार की मां ने मरने से पहले उससे वादा लिया था कि वह जिये जैसे भी, लेकिन मरेगा दुनिया का सबसे अमीर आदमी बनकर.

फॉलोअर की संख्या बढ़कर 504 
दिलचस्प बात यह है कि इंस्टाग्राम पर गौतम को फॉलो करने वाले लोगों की संख्या में रातोंरात जबरदस्त इजाफा हुआ है. रविवार को साइट पर 299 लोग उसे फॉलो करते थे. सोमवार को उसके फॉलोअर की संख्या बढ़कर 504 हो गई.

गौतम की मां सुमन ने पुलिस के इस दावे पर आश्चर्य और अविश्वास जताया कि उसका बेटा मुंबई के बांद्रा इलाके के खेर नगर में 12 अक्टूबर की रात को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दिकी की सनसनीखेज हत्या में शामिल था.

सुमन ने मीडिया को बताया कि उसका बेटा होली पर उससे मिलने के लिए आखिरी बार गंडारा गांव आया था. उसने दावा किया कि गौतम अप्रैल के पहले हफ्ते में वापस पुणे चला गया था.

गौतम ने इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट चार अगस्त को किया था. उसने साइट पर अपनी एक फोटो साझा की थी, जिसमें वह मोटरसाइकिल पर सवार दिख रहा था. 10 अप्रैल को गौतम ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह एक गोदाम में काम करते हुए और ऑर्डर पैक करते हुए नजर आ रहा था. उसने लिखा था, “यह काम करते हैं हम ऑर्डर तैयार करने का.”

49 लोगों के इंस्टाग्राम अकाउंट फॉलो कर रखे
गौतम के अन्य पोस्ट में ज्यादातर दिल टूटने से संबंधित थे. एक पोस्ट में उसने धर्म पर गर्व होने की बात लिखी थी. उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 20 मई, 2023 से लेकर इस साल चार अगस्त तक कुल 33 पोस्ट साझा किए.

गौतम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ब्रज भूषण शरण सिंह और उनके सांसद बेटे करण भूषण सिंह समेत 49 लोगों के इंस्टाग्राम अकाउंट फॉलो कर रखे हैं.

मुंबई पुलिस ने कहा कि इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड के सिलसिले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. शनिवार शाम को मुंबई पुलिस ने पुणे से 28 वर्षीय सह-साजिशकर्ता प्रवीण लोनकर को गिरफ्तार किया और कहा कि प्रवीण के भाई शुभम लोनकर की तलाश जारी है.

रविवार को अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि प्रवीण और शुभम ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो कथित शूटर-धर्मराज राजेश कश्यप और शिव कुमार गौतम को बाबा सिद्दिकी की हत्या का काम सौंपा था. अधिकारी ने कहा कि गौतम अभी फरार है, जबकि पुलिस ने कश्यप और एक अन्य कथित शूटर को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान हरियाणा के मूल निवासी गुरमेल बलजीत सिंह के रूप में हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Noida Fire Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA के हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA के हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
गाजियाबाद: पिंक बूथ पर मदद मांगने पहुंचा था युवक, पुलिस ने नहीं खोला दरवाजा, खून बहने से हुई मौत
गाजियाबाद: पिंक बूथ पर मदद मांगने पहुंचा था युवक, पुलिस ने नहीं खोला दरवाजा, खून बहने से हुई मौत
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, BKTC अध्यक्ष का कांग्रेस पर पलटवार
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, BKTC अध्यक्ष का कांग्रेस पर पलटवार

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget