एक्सप्लोरर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले हरिद्वार में बाबा रामदेव ने की रिहर्सल, बोले- चाइनीज प्रोडक्ट का हो बहिष्कार

हरिद्वार में बाबा रामदेव ने गंगा किनारे वीआइपी घाट पर योग प्रोटोकॉल रिहर्सल की. इस दौरान उन्होंने कहा कि चीन का बहिष्कार कर उसको आर्थिक मोर्चे पर भी घेरना चाहिए. उन्होंने चाइनीज प्रोडक्ट का बहिष्कार कर भारत को आत्मनिर्भर बनाने की बात कही.

हरिद्वार। योगगुरु बाबा रामदेव की 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारी जोरो पर है. इसी के तहत बाबा रामदेव ने गंगा किनारे वीआइपी घाट पर योग प्रोटोकॉल रिहर्सल की. इस दौरान बाबा रामदेव ने लोगों से योग को अपने जीवन में उतारने की अपील करते हुए कहा कि योग एक आंदोलन है, इसलिए पूरी दुनिया को इसे अपनाना चाहिए. बाबा रामदेव ने लोगों से 21 जून को 21 आसन, 5 सूक्ष्म व्यायाम और 5 प्राणायाम करने के साथ ही एमएनसी और चाइनीज प्रोडक्ट का बहिष्कार कर भारत को आत्मनिर्भर बनाने की बात कही.

बाबा रामदेव ने चीन को जाहिल, गैर जिम्मेदार और क्रूर साम्राज्यवादी देश बताते हुए कहा कि हिंदी चीनी भाई भाई के सन्देश को भुलाकर पुराने नियम कानून को भी भुला देना चाहिए. प्रधानमंत्री मोदी जी को चीन के अंदर घुसकर उसे सबक सिखना चाहिए और चीन का बहिष्कार कर उसको आर्थिक मोर्चे पर भी घेरना चाहिए. बाबा रामदेव ने कहा कि चीन नेपाल को उकसा कर भारत और नेपाल के बीच तनाव पैदा करना चाहता है लेकिन इसमें चीन कामयाब नहीं होगा. नेपाल और भारत का धर्म संस्कृती का रिश्ता है, राम और सीता के जमाने से दोनों एक दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं.

बाबा रामदेव ने एक बार फिर जल्द ही कोरोना का इलाज करने का दावा किया और कहा कि पतंजलि ने पहले कोरोना पर क्लिनिकल कंट्रोल स्टडी की और क्लिनिकल कंट्रोल ट्रायल भी पूरा हो चूका है. बहुत जल्द ही वो कोरोनिल और श्वसारी से देश और पूरी दुनिया को कोरोना से बचा सकेंगे. दुनिया को कोरोना मुक्त बनाने के लिए पतंजलि की ये बड़ी उपलब्धि है. वहीं, उन्होंने कहा कि कोरोना की दवा किट बनाने का काम जारी है और 21 जून के बाद वो इसको लॉन्च करने की तारीख भी बता देंगे.

यह भी पढ़ें:

हरीश रावत ने पीएम मोदी पर कसा तंज, बोले- कुंभ के लिए पैसा नहीं दे रही है केंद्र सरकार

हरिद्वार: जंगल से निकलकर आबादी वाले इलाके में पहुंचा अजगर, मुर्गी को बनाया निवाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर-गाजियाबाद में बदला ट्रैफिक रूट, पढ़ें पूरी डिटेल
कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर-गाजियाबाद में बदला ट्रैफिक रूट, पढ़ें पूरी डिटेल
देहरादून: एप्रोच रोड की मरम्मत का काम पूरा, नंदा चौकी में यातायात शुरू
देहरादून: एप्रोच रोड की मरम्मत का काम पूरा, नंदा चौकी में यातायात शुरू
कांग्रेस नेता अमित कोल की चाकू मारकर हत्या, ताबड़तोड़ हमले से शहर में सनसनी
कांग्रेस नेता अमित कोल की चाकू मारकर हत्या, ताबड़तोड़ हमले से शहर में सनसनी
ग्रेटर नोएडा: विवाहित महिला तनु की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप
ग्रेटर नोएडा: विवाहित महिला तनु की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

वीडियोज

Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget