एक्सप्लोरर

निजी कंपनी को मिली आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर पूछताछ केंद्र की जिम्मेदारी, 24 घंटे मिलेगी ट्रेनों की जानकारी

आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से जुड़ी कोई भी जानकारी अब निजी कंपनी के कर्मचारी देंगे. पूछताछ केंद्र की जिम्मेदारी निजी एजेंसी को दी गई है.

आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर पूछताछ केंद्र की जिम्मेदारी अब निजी कंपनी को दी गई है. ट्रेन कितनी लेट है, कब आएगी और किस प्लेटफॉर्म पर आएगी. ये सब जानकारी अब रेल कर्मचारियों के बजाए निजी एजेंसी के कर्मचारी आपको देंगे. 

पूछताछ केंद्र पर चार लोगों को नियुक्त किया गया है. कर्चारियों का ड्रेस कोड क्रीम कलर की पैंट व स्काई ब्लू की शर्ट है. फिलहाल ये व्यवस्था पूर्वोत्तर मंडल के 14 स्टेशनों पर लागू कर दी गई है. नई व्यवस्था में आजमगढ़, मऊ, बलिया व गाजीपुर भी शामिल हैं. 

24 घंटे मिलेगी जानकारी
पूछताछ केंद्र पर कर्मचारियों की 8-8 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है. यात्रियों को 24 घंटे ट्रेनों के बारे में जानकारी दी जाएगी. पूछताछ केंद्र चलाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन प्राइवेट एजेंसियों को तीन साल का ठेका दिया है. 1096 दिनों की अवधि के बाद रेल प्रशासन उनकी सेवा लेने पर विचार करेगा.

क्यों लिया फैसला?
दरअसल, आजमगढ़ रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर पिछले काफी दिनों से शिकायतें आ रही थी. जब भी कोई यात्री पूछताछ काउंटर पर जाता था तो अधिकतर समय पूछताछ काउंटर बंद मिलता था. काउंटर खुला भी रहता तो कर्मचारी नदारद मिलते. इससे यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता था. आला अधिकारियों ने कर्चारियों की लापरवाही के चलते नई व्यवस्था लागू की है. रेलवे की ओर से दावा किया जा रहा है कि यात्रियों को अप टू डेट जानकारी 24 घंटे उपलब्ध कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें:

पीएम मोदी ने थपथपाई योगी की पीठ, कहा- कोरोना की दूसरी लहर को यूपी ने बहुत अच्छी तरह से संभाला

यूपी के कई जिलों में सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget