एक्सप्लोरर

Azamgarh News: आजमगढ़ में फर्जी एसओजी बनकर घूम रहे बदमाश गिरफ्तार, पूछताछ के बहाने अपहरण कर मांगते थे फिरौती

Azamgarh Latest News: यूपी के आजमगढ़ में पुलिस ने फर्जी एसओजी बनकर घूम रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये बदमाश पैसे उगाही के चक्कर में लोगों को निशाना बनाते और उनका अपहरण कर फिरौती वसूलते थे.

Azamgarh Fake SOG Arrested: यूपी के आजमगढ़ (Azamgarh) में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. पुलिस ने यहां फर्जी एसओजी (Fake SOG) बनकर घूम रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दरअसल यहां के फूलपुर थाने (Phoolpur thana) में एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने खुद को एसओजी टीम का सदस्य बताकर पूछताछ के बहाने उसे अपनी गाड़ी में बिठा लिया और उसकी अपहरण कर लिया. इसके बाद उन्होंने उसके घर में फोन कर पत्नी से एक घंटे के अंदर 10 लाख रुपये की मांग की. पुलिस को आरोपियों के पास से दो तमंचे, जिंदा कारतूस और फिरौती के पैसे बरामद हुए हैं. 

फर्जी एसओजी बनकर अपहरण किया 

दरअसल फूलपुर थाने में महेन्द्र यादव नाम के शख्स ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वो मोटरसाइकिल से जा रहा था तो एक पुलिया के पास स्कॉर्पियों में बैठे कुछ लोग आए और खुद के एसओजी टीम का सदस्य बताकर पूछताछ करने के लिए अपनी गाड़ी में बिठाकर अपहरण कर लिया. इसके बाद इन्होंने पत्नी को फोन कर एक घंटे के अंदर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी. जब तक उन्हें पैसे नहीं मिले तब तक वो उन्हें गाड़ी में बिठाकर इधर-उधर धुमाते रहे. बाद में  कोयलसा बाजार में पत्नी को बुलाकर करीब साढ़े तीन लाख रुपये और साढ़े लाख की की कीमत के गहने लेकर फरार हो गए. उन्होंने महेन्द्र को भी वहीं गाड़ी से धक्का दे दिया. 

पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया

शिकायत मिलने के बाद से ही पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही थी. पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपी राजेंद्र पाठक, सूर्यभान गौतम, प्रहलाद मौर्य, मनीष पाठक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को इनके पास से 1.28 लाख रुपये और 4.6 लाख रुपये के आभूषण मिले हैं. इसके अलावा उनके पास  एक 12 बोर का अवैध हथियार, दो जिंदा कारतूस, एक स्कॉर्पियो कार और एक फिरौती के पैसे से खरीदी गई मोटरसाइकिल बरामद हुई है. पूछताछ में इन्होंने बताया कि ये गैंग CIA नाम से एक एजेंसी चलाते हैं. वेबसाइट के माध्यम से पब्लिक से संपर्क कर धन उगाही करते हैं. पुलिस और प्रशासन से अपने नजदीकी का दावा कर लोगों से पैसा वसूलते हैं. 

Photo Gellery- Ram Mandir: सीएम योगी ने रखा राम मंदिर के गर्भगृह का पहला पत्थर, देखिए भव्य कार्यक्रम की  तस्वीरें

पैसे उगाही के लिए लोगों को करते थे टारगेट
इन आरोपियों ने अपनी गाड़ी को ऐसे तैयार किया था जैसे पुलिस की गाड़ी हो और ऐसे लोगों को टारगेट करते थे जिनसे ये धन उगाही कर सके. पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं तीन अन्य प्रकाश यादव, सुमित यादव और मनोज गौतम फरार होने में कामयाब रहे. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. इस बारे में और जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि ये लोग ऐसी और भी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं, जिनकी विवेचना की जा रही है. इसके अलावा ये भी जानने की कोशिश की जा रही है कि इनकी गतिविधियां क्या है. 

ये भी पढ़ें- 

Shahjahanpur News:  शादी के दूसरे दिन ही नई नवेली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ हुई फरार, घर से सामान और नगदी भी गायब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश के बाद डिंपल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जुबानी हमला, पूछा- किसका इंतजार कर रहे?
अखिलेश के बाद डिंपल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जुबानी हमला, पूछा- किसका इंतजार कर रहे?
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget