एक्सप्लोरर

'विदेश नीति को लेकर भ्रमित है मोदी सरकार', सांसद धर्मेंद्र यादव ने ऑपरेशन सिंदूर का किया जिक्र

UP News: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने सोमवार शाम जिले के भरौली क्षेत्र के नसीरपुर मठ गांव में लोक गायक परशुराम यादव की प्रतिमा के अनावरण के बाद अपने संबोधन में मोदी सरकार की विदेश नीति की आलोचना की.

लोकसभा में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुख्य सचेतक एवं आजमगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव ने केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की विदेश नीति की आलोचना की है. धर्मेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी सरकार "भ्रमित" है और उसे यह समझ में नहीं आ रहा है कि क्या देश के हित में है और क्या नहीं.

धर्मेंद्र यादव ने सोमवार शाम जिले के भरौली क्षेत्र के नसीरपुर मठ गांव में लोक गायक परशुराम यादव की प्रतिमा के अनावरण के बाद अपने संबोधन में मोदी सरकार की विदेश नीति की आलोचना की.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय सेना की शौर्य गाथा के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत-पाकिस्तान के बीच ‘‘संघर्षविराम’’ कराए जाने की अचानक की गई घोषणा का जिक्र करते हुए सपा सांसद ने कहा, ‘‘जहां इतनी शानदार सफलता है ऑपरेशन सिंदूर की... भारतीय सेना ने सभी आतंकी ठिकानों को उड़ाया, लेकिन अमेरिका लगातार कह रहा है कि हमने ‘सीजफायर’ कराया और देश की सरकार इस पर एक बार भी जवाब नहीं दे पाई.’’

अमेरिका के आगे झुक गई देश की सरकार- धर्मेंद्र यादव

उन्होंने अमेरिका द्वारा भारत पर भारी टैरिफ (शुल्क) लगाए जाने का भी जिक्र किया और केंद्र सरकार पर विदेश नीति को लेकर भ्रमित होने का आरोप लगाया. सपा सांसद ने कहा, ‘‘देश की सरकार अमेरिका के आगे झुक गई....इसके बाद भारत को कितना बड़ा व्यापारिक नुकसान हुआ है.

अमेरिका से मिलने वाले ऑर्डर किये रद्द

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने यह भी कहा कि भारतीय उद्योगों को अमेरिका से मिले अनेक ऑर्डर रद्द कर दिए गए हैं. यह इसलिए हो रहा है क्योंकि हमारी सरकार ‘कन्फ्यूज’ है, स्पष्ट निर्णय नहीं ले रही. सरकार को यह समझ में नहीं आ रहा कि क्या देश के हित में है और क्या नहीं.’’

बिहार में इंडिया गठबंधन का पड़ेगा खासा असर- धर्मेंद्र यादव

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि यह हालत इसलिए है क्योंकि सरकार दिन-रात अपना प्रचार करने, विरोधियों को सीबीआई और इनकम टैक्स के जाल में फंसाने और झूठ बोलने में व्यस्त है. सपा सांसद ने दावा किया कि बिहार में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दौरे से ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) को निश्चित रूप से बड़ी ताकत मिली है. धर्मेंद्र यादव ने कहा, बिहार में अखिलेश यादव के दौरे का ‘इंडिया’ गठबंधन के पक्ष में खासा असर पड़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी-जापान संबंध मजबूत करने पर जोर, काशी विश्वनाथ पहुंचा जापानी प्रतिनिधिमंडल
यूपी-जापान संबंध मजबूत करने पर जोर, काशी विश्वनाथ पहुंचा जापानी प्रतिनिधिमंडल
यूपी में बड़े स्तर पर IAS तबादला, बदले अलीगढ़-मुरादाबाद के मंडलायुक्त
यूपी में बड़े स्तर पर IAS तबादला, बदले अलीगढ़-मुरादाबाद के मंडलायुक्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget