एक्सप्लोरर

Azamgarh News: पेड़ काटने को लेकर दो भाइयों में खूनी संघर्ष, 1 युवक की मौके पर मौत, 2 की हालत गंभीर

UP Crime News: दोनों के बीच बंटवारे का पुराना विवाद चल रहा था. घर के सामने खेत में शीशम का पेड़ है, जिसे लेकर यह झगड़ा हुआ. मृतक रिंकू यादव B.Ed द्वितीय वर्ष का छात्र था.

UP News: आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना के श्रीनगर सियरहा मुसरहवा गांव में रविवार की सुबह सूखा पेड़ काटने को लेकर झगड़ा हो गया. इसे लेकर सगे भाइयों के परिवार में टांगी, रंभा, रॉड, लाठी-डंडे से खूनी संघर्ष हो गया. इस झगड़े में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी मां और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची बिलरियागंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

पेड़ काटने को लेकर हुआ झगड़ा

बिलरियागंज थाना अंतर्गत श्रीनगर सियरहा गांव निवासी घायल 20 वर्षीय पिंटू यादव पुत्र रमेश यादव ने बताया कि बंटवारे का पुराना विवाद चाचा सुभाष यादव से चल रहा था. उन्होंने कहा कि घर के सामने खेत है उसमें पुराना शीशम का पेड़ है. सुबह विपक्षी जबरदस्ती उस पेड़ की कटाई कर रहा था. उसके छोटो भाई 18 वर्षीय रिंकू यादव इसका विरोध करने पहुंचे. रिंकू यादव पर विपक्षी ने कुल्हाड़ी और लाठी से कई वार कर घायल कर दिया. उसे बचाने के लिए गए पिंटू और उसकी मां फुलवासी को भी विपक्षियों ने मारपीट कर घायल कर दिया.

सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ग्रामीण बीच बचाव करते हुए घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले आए. यहां रिंकू यादव को मृत घोषित कर दिया गया. रिंकू यादव B.Ed द्वितीय वर्ष का छात्र था. वहीं फुलवासी और पिंटू को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. फूलवासी के पैर में टांगी से गहरा जख्म हो गया है. सुभाष यादव के तीने पुत्रों किशन, श्रीजनम और सूरज हैं. मृतक तीन भाई दो बहनों में दूसरे नंबर पर था.

अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जयसवाल ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात है. स्थानीय थाने में 6 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है. उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ेंः Watch: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्रों का बवाल, सिगरेट पीने से मना करने पर कैफे संचालक को पीटा, सामने आया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget