एक्सप्लोरर

आजमगढ़ में इंजीनियर की पिटाई के विरोध में लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन, DM को सस्पेंड करने की मांग

Azamgarh News: इंजीनियर एसोसिएशन ने मांग की है कि इस मामले में संबंधित डीएम को तत्काल निलंबित किया जाए, इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर बनाया जाए.

UP News: आजमगढ़ में सिंचाई विभाग के एक इंजीनियर की कथित रूप से जिलाधिकारी द्वारा डंडे से पिटाई किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. शुक्रवार शाम को हुई इस घटना के बाद पूरे प्रदेश के अभियंताओं में भारी रोष है. इसी को लेकर आज बुधवार को लखनऊ में इंजीनियर एसोसिएशन ने धरना-प्रदर्शन किया.

इंजीनियर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अजय यादव ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बताया कि बीते शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे सिंचाई विभाग के एक इंजीनियर को आजमगढ़ के जिलाधिकारी ने डंडे से मारा. यह जानकारी शनिवार को जब अन्य अभियंताओं को मिली, तो पूरे विभाग में आक्रोश फैल गया.

सभी जिलों में सौंपा जाएगा ज्ञापन

अजय यादव ने कहा कि इंजीनियर सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप काम कर रहे हैं, फिर भी अफसरशाही के नाम पर अपमानजनक व्यवहार सहना पड़ रहा है. उन्होंने कहा इसी कारण सभी जिलों में अभियंता लामबंद होकर विरोध दर्ज करा रहे हैं और शाम को जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा.

इंजीनियर एसोसिएशन ने मांग की है कि इस मामले में संबंधित डीएम को तत्काल निलंबित किया जाए, इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर बनाया जाए, वहीं अभियंताओं को सबऑर्डिनेट नहीं बल्कि सहयोगी माना जाए.

एसोसिएशन ने साफ किया कि यह आंदोलन अभी केवल विरोध स्वरूप है, लेकिन यदि सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो रणनीति बनाकर बड़े कदम उठाए जाएंगे. गुरुवार को नेशनल इंजीनियर फेडरेशन भी प्रदर्शन करेगी.

अजय यादव ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार पुल और एक्सप्रेसवे जैसी बड़ी परियोजनाओं पर अभियंता काम कर रहे हैं. ऐसे में सम्मान का माहौल जरूरी है. उन्होंने कहा कि अगर डंडे से ही सरकारी कामकाज चलेगा, तो कोई अधिकारी फील्ड में जाने से डरेगा और विकास कार्य बाधित होंगे.

डीएम और अधिकारियों पर आरोप

डीएम और अन्य कर्मचारियों के बीच लगातार हो रहे टकराव को लेकर अजय यादव ने टिप्पणी करते हुए कहा कि आजकल कुछ डीएम खुद को ब्रिटिश राज का अधिकारी समझते हैं, इसी वजह से ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं. अजय यादव ने कहा कि सरकार हमारी मार्गदर्शक हैं, हम सरकार के साथ हैं. लेकिन हमें भी सम्मान चाहिए ताकि हम निर्भय होकर अपने कर्तव्यों का पालन कर सकें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand Ka Mausam: 17 जुलाई तक बारिश का दौर जारी, इन जिलों के लिए अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल
उत्तराखंड में 17 जुलाई तक बारिश का दौर, इन जिलों के लिए अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल
ज्ञानवापी मामले में अंजुमन इंतजामिया ने किया इस फैसले से किनारा, अब आगे क्या होगा?
ज्ञानवापी मामले में अंजुमन इंतजामिया ने किया इस फैसले से किनारा, अब आगे क्या होगा?
महोबा: मंडी में 2000 रुपये गुम जाने से परेशान थे बुजुर्ग, ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान!
महोबा: मंडी में 2000 रुपये गुम जाने से परेशान थे बुजुर्ग, ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान!
'मोदी-योगी को सत्ता में रहने का हक...', राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर सपा विधायक
'मोदी-योगी को सत्ता में रहने का हक...', राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर सपा विधायक

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget