एक्सप्लोरर

Azamgarh By Election: आजमगढ़ उपचुनाव को लेकर ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा, बीजेपी प्रत्याशी निरहुआ के लिए कही ये बात

Azamgarh Bypoll: सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. वहीं बीजेपी प्रत्याशी निरहुआ को लेकर कहा उनमें जनता के मुद्दे उठाने की क्षमता नहीं है.

Om Prakash Rabhar On Azamgarh Bypoll: अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के इस्तीफे के बाद आजमगढ़ (Azamgarh) में हो रहे लोकसभा उपचुनाव (Azamgarh Bypoll) में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव (Dharmendra Yadav) को लेकर बड़ा दावा किया है. उपचुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि ये देश जाति प्रधान है और आजमगढ़ के रुझान को देखकर लगता है कि 90% यादव, 90% राजभर, 90% मुसलमान और थोड़ा-थोड़ा समर्थन सभी वर्गों का मिल रहा है. जिसकी वजह से सपा प्रत्याशी के एकतरफा जीत होगी. 

बसपा को लेकर राजभर का बड़ा बयान

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी आज अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है. 2022 की विधानसभा चुनाव में बसपा ने भारतीय जनता पार्टी को जिताने के लिए जी जान लगा दी. यही वजह रही कि पूरे प्रदेश में बसपा का सिर्फ एक विधायक ही चुनकर आया. राजभर ने इस बात से भी इनकार किया कि बसपा प्रत्याशी मुस्लिम होने के कारण मुसलमानों का एक बड़ा वर्ग उनके साथ है. राजभर ने कहा कि मुसलमान हमेशा बीजेपी को हराने के लिए वोट करता है या मुस्लिम प्रत्याशी को तब सपोर्ट करता है जब वह जीतने की स्थिति में हो, लेकिन आजमगढ़ में बसपा प्रत्याशी जीतने की स्थिति में नहीं है इसलिए मुसलमानों का 90% वोट सपा को मिलेगा. 

Shivpal Yadav News: शिवपाल यादव का छलका दर्द, इशारों में अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव पर बोला हमला

निरहुआ को लेकर कही ये बात

सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव और भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की तुलना करते हुए सुभासपा के अध्यक्ष ने कहा कि धर्मेंद्र यादव और निरहुआ में जमीन आसमान का अंतर है. धर्मेंद्र यादव जनता की समस्याओं को सदन में मजबूती से रख सकते हैं जबकि निरहुआ में वो क्षमता मौजूद नहीं है. महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य से सपा द्वारा गिफ्ट दी गई फॉर्च्यूनर गाड़ी वापस लिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैंने कभी किसी से गिफ्ट नहीं लिया है इसलिए भविष्य में गिफ्ट लिए जाने का तो सवाल ही नहीं उठता. 

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget