एक्सप्लोरर

यूपी बोर्ड परीक्षा 2025: आजमगढ़ में प्रशासन की तैयारियां पूरी, 282 केंद्रों पर होगें एग्जाम

UP Borad Exam 2025: यूपी में इस साल हाईस्कूल और इंडरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगी. आजमगढ़ जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 282 केंद्र बनाए गए.

Azamgarh News Today: आगामी यूपी बोर्ड परीक्षा को कुशल संपन्न कराने के लिए आजमगढ़ जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं. माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2025 की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की संस्थागत और व्यक्तिगत परिक्षार्थियों की बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है.

माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी शेड्यूल के तहत हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट परीक्षाएं 24 फरवरी 2025 से शुरू होंगी, जबकि यह अगले माह 12 मार्च 2025 को समाप्त हो जाएंगी. इसके लिए आजमगढ़ में 282 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. आजमगढ़ में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर शुचिता बनाये रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की व्यवस्था की गई है. 

इसी तरह परीक्षा केंद्रों पर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों को चार सुपर जोनल, आठ जोनल, 27 सेक्टरों में बांटा गया है. इसके लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं. इसके साथ ही अतिरिक्त सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट को आरक्षित रखा गया है.

17 फरवरी को होगी बैठक
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए संबंधित सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक लगाए जाएंगे. साथ ही वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक और सभी आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेटगण आरक्षित स्टैटिक मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारियों की 17 फरवरी 2025 को जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में हरिऔध कला केन्द्र, जनपद आजमगढ़ में एक बैठक का आयोजन किया गया है.

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के अनुसार, सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटा पहले अपने तैनाती स्थल पर पहुंच कर व्हाट्स ऐप ग्रुप 'यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 आजमगढ़' पर अपनी लोकेशन शेयर करेंगे. साथ में जनपद के कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर और जिला विद्यालय निरीक्षक के मोबाइल पर अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे. 

एक लाख से अधिक परीक्षार्थी लेंगे भाग
डीएम नवनीत सिंह चहल ने आगे बताया कि स्टैटिक मजिस्ट्रेटगण सम्पूर्ण परीक्षा अवधि में परीक्षा के लिए उपयोग में लाये जा रहे समस्त कक्षों में भ्रमणशील रहकर नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने बताया कि इस दौरान वे यह भी सुनिश्चित करेंगे कि मुख्य दरवाजे से बाहर की ओर फेसिंग सीसीटीवी कैमरा लगी हो.

बोर्ड परीक्षा के लिए की गई व्यवस्था को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने बताया कि इसके लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जहां से पूरी परीक्षा पर को मॉनिटर किया जाएगा. 24 फरवरी से प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा में जिले से एक लाख 72 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे.

ये भी पढ़ें: विवाद के बाद मौके पर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, लोगों ने बंद किए घर के दरवाजे

डॉ, खुर्रम आलम नोमानी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से करीब 23 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. नोमानी को करीब 32 सालों का अनुभव है. इस दौरान कई ग्राउंड रिपोर्ट्स किए. 2003 में भारत नेपाल सीमा पर लड़कियों की खरीद फरोख्त पर सिद्धार्थनगर से ग्राउंड रिपोर्ट की. अबू  सलेम के पुर्तगाल से भारत प्रत्यर्पण के समय अबू सलेम के परिवार का इंटरव्यू सबसे पहले स्टार न्यूज़ पर प्रसारित की. 2004 के लोकसभा चुनाव से लेकर होने वाले सभी लोकसभा ,विधानसभा चुनाव  की ग्राउंड रिपोर्टिंग की. खुर्रम आलम नोमानी ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में पीजी डिप्लोमा किया. इसके बाद MA,PHD (हिन्दी) की डिग्री हासिल की. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Winners List: BJP के गढ़ में सपा की सेंध, आगरा, लखनऊ समेत 11 सीटों की पूरी लिस्ट
UP MLC Winners List: BJP के गढ़ में सपा की सेंध, आगरा, लखनऊ समेत 11 सीटों की पूरी लिस्ट
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
UP MLC Results: यूपी में सपा ने कैसे बनाई इतनी बढ़त? योगी के करीबी मंत्री ने बताई वजह
UP MLC Results: यूपी में सपा ने कैसे बनाई इतनी बढ़त? योगी के करीबी मंत्री ने बताई वजह
लखनऊ में खुला देश का पहला एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, 1 लाख से अधिक कुत्तों की नसबंदी
लखनऊ में खुला देश का पहला एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, 1 लाख से अधिक कुत्तों की नसबंदी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget