एक्सप्लोरर

सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आएंगे आजम खान और अब्दुल्ला? यहां अटका मामला

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान जेल में ही रहेंगे. इसके पीछे एक बड़ी वजह है.

Azam Khan News: शीर्ष अदालत से सफाई मशीन चोरी मामले में जमानत मिलने के बावजूद समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान सलाखों के पीछे ही रहेंगे. पिता-पुत्र की जोड़ी 18 अक्टूबर 2023 से जेल में है. उन्होंने 16 महीने से अधिक समय जेल में बिताया है.

दोनों नगर पालिका परिषद रामपुर की सफाई मशीन की बरामदगी के मामले में आरोपी थे, जो मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के परिसर से बरामद की गई थी. बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में मोहम्मद आजम खान और अब्दुल्ला आजम खान दोनों को जमानत दे दी. हालांकि, कई कानूनी बाधाओं के कारण उनकी रिहाई में अब भी देरी हो रही है.

आजम खान के अधिवक्‍ता नासिर सुल्तान ने बताया कि जमानत मिलने के बावजूद दोनों के खिलाफ कई अन्य मामले लंबित हैं, जिससे उनकी तत्काल रिहाई मुश्किल है. सुल्तान ने बताया कि डूंगरपुर में सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण के नाम पर दर्जनों मकानों को जबरन खाली कराने और ध्वस्त करने के मामले में आजम खान को 10 और सात साल की सजा सुनाई गई है.

यूपी के सरकारी टीचर्स के लिए बड़ी खबर! चुनावी ड्यूटी से मिलेगी राहत, हाईकोर्ट ने दिया फैसला

अधिवक्ता के मुताबिक इसके अलावा उनके खिलाफ अब भी आधा दर्जन से अधिक मुकदमे चल रहे हैं. शत्रु संपत्ति से जुड़े मामले में आजम खान फिलहाल सीतापुर जेल में सजा काट रहे हैं, जबकि अब्दुल्ला आजम खान हरदोई जेल में बंद हैं.

सुल्तान ने कहा कि आजम खान को दी गई सजा के खिलाफ उच्च न्यायालय और सुप्रीम कोर्ट में अपील लंबित हैं, इसके अलावा आजम खान कुछ अन्य मामलों में जांच के घेरे में हैं. उन्होंने कहा कि उनकी रिहाई तभी संभव होगी, जब अपील पर फैसला हो और इन मामलों में जमानत मिल जाए.

इस वजह से रिहाई में देरी हो रही?
सुल्तान का कहना है कि जहां तक अब्दुल्ला आजम खान का सवाल है तो शीर्ष अदालत से जमानत मिलने के बावजूद शत्रु संपत्ति मामले में संलिप्तता के कारण उनकी रिहाई में देरी हो रही है.

सुल्तान ने कहा, ‘‘अब्दुल्ला आजम खान ने रामपुर की सांसद-विधायक विशेष अदालत में जमानत याचिका दायर की है, जिस पर शुक्रवार को सुनवाई होगी. अगर अदालत उन्हें जमानत दे देती है, तो वह जेल से रिहा हो सकते हैं.’’

वर्ष 2017 में समाजवादी पार्टी की सरकार गिरने के बाद से मोहम्मद आजम खान और उनके परिवार के सदस्यों पर 100 से ज़्यादा कानूनी मामले दर्ज हैं.

उत्तर प्रदेश विधानसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया
समाजवादी पार्टी के एक प्रमुख नेता और रामपुर सदर से 10 बार विधायक रह चुके आजम खान को 2019 के एक भड़काऊ भाषण मामले में दोषी पाए जाने के बाद अक्टूबर 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था.

इस बीच, रामपुर के स्वार निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक अब्दुल्ला आजम खान को एक लोक सेवक को रोकने के लिए आपराधिक बल का इस्तेमाल करने का दोषी पाए जाने के बाद फरवरी 2023 में अयोग्य घोषित कर दिया गया था.

दोषसिद्धि के कारण, दोनों को जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत छह साल के लिए चुनाव लड़ने से रोक दिया गया और उनकी सदस्यता समाप्त हो गयी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget