एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव से पहले विनय कटियार ने कर दी डिमांड! कहा- पहले टिकट दिलाइए, फिर बताते हैं...

Vinay Katiyar News: राम मंदिर से जुड़े रहे और पूर्व सांसद विनय कटियार हनुमान जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां उनसे मथुरा और काशी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया.

राम मंदिर आंदोलन से जुड़े पूर्व सांसद विनय कटियार ने एक बार फिर से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है. विनय कटियार आज (गुरुवार, 2 अप्रैल) हनुमान जयंती के अवसर पर राम मंदिर परिसर के परकोटे में स्थित हनुमान मंदिर के शिखर पर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने टिकट दिलाने की बात कही. 

दरअसल अयोध्या में हनुमान जयंती के मौके पर अयोध्या में भव्य ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जिसमें बजरंग दल के संस्थापक और पूर्व सांसद विनय कटियार तो भी आमंत्रित किया गया था. इस कार्यक्रम में पूरे विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण किया. उनके साथ बजरंग दल के पूर्व संयोजक और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया भी मौजूद रहे.

हनुमान जयंती पर शामिल हुए विनय कटियार

ध्वजारोहण के बाद मंदिर परिसर में साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने 'जय श्री राम' के गगन भेदी नारे लगाए. इस आयोजन में करीब डेढ़ सौ से अधिक साधु-संत शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और उल्लास से भर गया. इस दौरान विनय कटियार ने कहा कि यह भारतीय संस्कृति के गौरव का प्रतीक है और इस तरह के आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए.

विनय कटियार ने जताई चुनाव लड़ने की इच्छा

इस दौरान पत्रकारों ने जब उनसे मथुरा और काशी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज़ में जवाब दिया उन्होंने कहा कि “पहले हमें टिकट दिलाइए, फिर हम बताएंगे.”

बता दें कि विनय कटियार अयोध्या सीट से 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं. जिसका वो कई बार खुलकर इज़हार भी कर चुके हैं. वो राम मंदिर आंदोलन का बड़ा चेहरा रहे हैं. उनका कहना है कि अयोध्या उनकी कर्मभूमि हैं. इसलिए वो 2027 में इस सीट से चुनाव लड़ेंगे. 

विनय कटियार ये दावा ऐसे समय में कर रहे हैं जब भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में कुर्मी समुदाय से आने वाले पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. कटियार ख़ुद भी कुर्मी समाज से आते हैं. ऐसे में उन्होंने भी अयोध्या सीट से अपनी दावा ठोंकना शुरू कर दिया है. 

चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य विभाग अलर्ट, केंद्र से मांगी यात्रा के दौरान LPG की अतिरिक्त आपूर्ति

शिवेंद्र द्विवेदी एबीपी न्यूज़ से अयोध्या से जुड़े हैं. चार वर्षों के अनुभव के साथ धार्मिक, समाज और प्रशासन की खबरों पर खास नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget