एक्सप्लोरर

Ayodhya News: दोस्त के मजाक से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

UP News: सुसाइड नोट में शाहिद ने लिखा है, उसका दोस्त खासकर वेद प्रकाश वर्मा चिढ़ाता था, सभी दोस्तों के सामने मजाक बनाता था और उसकी बेइज्जती करता था इसीलिए आत्महत्या कर रहा है.

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) में मजाक ने दोस्त की जान ले ली. आत्महत्या (Suicide) के पहले शाहिद ने सुसाइड नोट (Suicide Note) में लिखा दोस्त वेद प्रकाश सभी के सामने मजाक बनाता था और बेइज्जत करता था इसीलिए आत्महत्या कर रहा हूं. आप अपने दोस्त ही नहीं किसी से अगर कोई मजाक करें तो इस बात का ध्यान जरूर रखें कि ऐसा करने या कहने से कोई शर्मिंदा तो नहीं हो रहा है. अयोध्या में शाहिद ने महज इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उसे लगता था कि उसका दोस्त वेद प्रकाश उसे सबके सामने अपमानित करता है और चिढ़ाता है.

क्या लिखा सुसाइड नोट में
अयोध्या के साकेत महाविद्यालय के छात्र शाहिद ने शुक्रवार की रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी. मौके पर जब पुलिस पहुंची तो उसे शाहिद की जेब से एक सुसाइड नोट मिला. इस सुसाइड नोट में शाहिद ने लिखा है कि उसका दोस्त खासकर वेद प्रकाश वर्मा सार्वजनिक जगहों पर चिढ़ाता था. सभी दोस्तों के सामने मजाक बनाता था और उसकी बेइज्जती करता था इसीलिए वह तंग आकर आत्महत्या कर रहा है. सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि, अम्मी अब्बू मुझे माफ करना.

Ghazipur News: मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी की 15 करोड़ की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के मामले में हुई कार्रवाई

दोस्त पर दर्ज कराया मुकदमा
सुसाइड नोट के सामने आने के बाद परिजनों का भी कहना है कि, 2 महीने से शाहिद अपने दोस्तों के किसी बात को लेकर मानसिक पीड़ा से ग्रसित था. अब शाहिद के परिजनों ने उसके दोस्त और आरोपी छात्र के खिलाफ अयोध्या कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया है. वहीं आरोपी युवक बस्ती जनपद के नंदनगर के पास महेबा का निवासी बताया जा रहा है जो अब फरार है. उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं .

मृतक के भाई ने क्या कहा
मृतक के भाई ने कहा पिछले 2 महीने से अपने दोस्तों की किसी बात को लेकर शाहिद लगातार मानसिक पीड़ा से ग्रसित था. इसी बात को लेकर उसने आत्महत्या कर ली. हमारी मांग है कि जल्द से जल्द शाहिद के दोस्तों को गिरफ्तार किया जाए.

सीओ ने क्या कहा
अयोध्या के सीओ डॉक्टर राजेश तिवारी ने कहा, कल एक युवक की फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की सूचना प्राप्त हुई थी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था. परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली अयोध्या में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है. पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है. आरोपियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यूपी में खुली चिट्ठियों का दौर जारी, शिवपाल यादव की पार्टी ने अखिलेश यादव को यूं दिया जवाब, पूछे ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget