एक्सप्लोरर

महंत राजू दास के खिलाफ सपा ने दर्ज कराई FIR, विवादित बयान पर कार्रवाई को लेकर दिया अल्टीमेटम

Mahant Faju Das Controversy: पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव पर महंत राजू दास के विवादित टिप्पणी के बाद सपा ने विरोध शुरू कर दिया है. सपा ने राज दास पर कार्रवाई को लेकर प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है.

Ayodhya News Today: अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस विवादित टिप्पणी के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों ने महंत राजू दास के खिलाफ मोर्चा खोल दिया . 

इसकी वजह से महंत राजू दास की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. अभद्र टिप्पणी किए जाने के मामले में समाजवादी पार्टी अयोध्या के महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने मंगलवार (21 जनवरी) को महंत राजू दास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने मुकदमा दर्ज कराने के बाद पुलिस प्रशासन से राजू दास की फौरन गिरफ्तार और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

सपा ने दर्ज कराई एफआईआर
इस मौके पर मीडिया से बातचीत में अयोध्या महानगर से सपा अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि अयोध्या के तथाकथित संत राजू दास की गलत हरकतें कई बार से देखी जा रही हैं. उन्होंने कहा कि राजू दास का रवैया समाजवादियों के प्रति, समाजवादी पार्टी के प्रति, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति और स्वर्गीय नेता जी (मुलायम सिंह यादव) के खिलाफ गलत भावनाएं रही हैं, जहां आज तो उन्होंने हद ही पार कर दी.

राजू दास के बयानों का जिक्र करते हुए सपा नेता श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि उनके इस आपत्तिजनक टिप्पणी, जिसको बोलने में शर्म आती है, को लेकर जिले के सभी नेताओं के साथ मिलकर हमने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है. उन्होंने ने कहा कि हमने पुलिस से निवेदन किया है कि उनके खिलाफ शीघ्र एफआईआर दर्ज की जाए और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए.

प्रशासन को सपा का अल्टीमेटम
प्रशासन को चेतावनी देते हुए अयोध्या महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा, अगर उन पर कार्रवाई नहीं होती है तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता सीधी लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य होंगे. उन्होंने कहा कि पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वह इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करेंगे. श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि कार्रवाई के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है और कार्रवाई नहीं हुई तो आगे कदम उठाएंगे.

ये भी पढ़ें: संभल हिंसा के बाद न्यायिक जांच आयोग पर उठे सवाल, सपा नेता बोले- वह भी दर्ज करायेंगे अपना बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget