एक्सप्लोरर

Ayodhya Ram Mandir: रामलला को एक महीने में करीब 3550 करोड़ का मिला दान, श्रद्धालुओं की संख्या 10 गुना बढ़ी

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर के लिए भक्तों ने दिल खोलकर दान किया है. जिसके बाद भगवान रामलला करोड़ों रुपये की अकूत संपत्ति के मालिक बन गए हैं.

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन हो गया है. प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही भारी संख्या में भक्त अयोध्या पहुँच रहे हैं. मंदिर में भक्तों की लंबी-लंबी क़तारें देखी जा सकती हैं. लोग दिल खोलकर दान कर रहे हैं. देश विदेश से रामभक्तों ने रामलला पर पैसों की बारिश कर दी है. राम लला को केवल एक महीने के अभियान के दौरान करीब 3550 करोड़ का दान मिला है. 

श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि राम मंदिर के भूमि पूजन के बाद में जो निधि समर्पण अभियान चलाया गया था, उस एक महीने के अभियान में लगभग 3550 करोड रुपये का दान आया है. कुल मिला करके 4500 करोड रुपए का धनराशि आ चुकी थी. इसी से मंदिर के मध्य में जो खर्च हो रहा था और अब रामलला विराजमान हो गए हैं जिसके बाद श्रद्धालुओं की संख्या 10 गुना बढ़ गई है. 

श्रद्धालुओं ने दिया दिल खोलकर दान
प्रकाश गुप्ता के मुताबिक पहले अयोध्या में 20000 के आसपास श्रद्धालुओं की संख्या रामलला के दर्शन के लिए आती थी. लेकिन, अब मंदिर के उद्घाटन के बाद यहां आने वाले भक्तों की संख्या दस गुना बढ़ गई है. भक्तों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ राम मंदिर को मिलने वाले दान की राशि में भी ख़ासा इज़ाफ़ा हुआ है. रामलला के भक्तों ने हमेशा दिल खोल करके दान दिया है. 

राम मंदिर के लिए देश से ही नहीं विदेशों से भी छप्पर फाड़कर चंदा आ रहा है. प्रकाश गुप्ता ने कहा, दिल्ली में हमारे ऑफिस है NRI का बैंक हैं. विदेशों का सारा पैसा वहीं पर आता है. वहीं पर स्टेटमेंट भी बनता है और जो काउंटर पर दान लिए जा रहे हैं उसकी रसीद ऑनलाइन दी जाती है. बालक श्रीराम लला करीब 4500 करोड़ की अकूत संपदा के मालिक बन गए हैं. दूसरी तरफ प्राण प्रतिष्ठा के पहले दिन ही रामलला को 3 करोड़ 17 लाख का दान मिला है और प्रतिदिन 10 से 15 लाख रुपये का दान प्रतिदिन मिल रहा है.

UP Weather Today: यूपी में ठंड का प्रकोप, नोएडा, लखनऊ समेत 50 जिलों में कोहरे और शीत दिवस का रेड अलर्ट, जानें- मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget