एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: प्राण प्रतिष्ठा से पहले राममय होगी यूपी, 14-22 जनवरी तक सभी जिलों में होगी रामकथा और सुंदरकांड

Ram Mandir Inauguration: मकर संक्रांति से शुरू कर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम तक योगी आदित्यनाथ की सरकार उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में रामकथा कराने जा रही है।

Ayodhya Ram Mandir Inauguration: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पहले पूरे प्रदेश में राममय माहौल बनाने के लिए अलग-अलग योजनाएं तैयार कर रही है. उसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने तय किया है कि मकर संक्रांति से शुरू कर प्राण प्रतिष्ठा तक पूरे प्रदेश में रामकथा आयोजित की जाएगी. 14 जनवरी से शुरू होकर 22 तारीख को होने वाले इस कार्यक्रम में सभी जिलों में राम और हनुमान मंदिरों में रामकथा, रामचरितमानस और सुंदरकांड के पाठ कराए जाएंगे.
 
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की तरफ से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों को इस संबंध ने निर्देश जारी कर दिए गए हैं. योगी सरकार द्वारा हर जिले में होने वाले इन कार्यक्रमों में जिलेवार युवा मंगल दल ,महिला मंगल दल, आशा बहुएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताये, पंचायत सहायकों और एएनएम कार्यकर्तियों का सहयोग लिया जाएगा.
 
हर जिले में होगा रामकथा का आयोजन
मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेश में इस रामकथा के दौरान श्री लोगों को राम के आदर्शों, मानव मूल्य और सामाजिक मूल्य का प्रचार प्रसार किया जाएगा और जनता को उससे जोड़ा जाएगा. इसके साथ ही बड़े स्तर पर मंदिरों में दीपदान के कार्यक्रम भी किए जाएंगे. इस दौरान पूरा प्रदेश राममय हो जाएगा. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग राम मंदिर से खुद को कनेक्ट कर सकेंगे. 
 
योगी आदित्यनाथ की सरकार इस कार्यक्रम को सबसे भव्य कार्यक्रम बनाना चाहती है. 500 वर्षों के संघर्ष के बाद बना रहे श्री राम मंदिर की तैयारियों में पूरा देश जुटा है. इस दौरान पूरे प्रदेश में राममय माहौल बनाने में जुटी योगी सरकार अलग-अलग मठ मंदिरों में राम कथा का आयोजन करने जा रही है जिससे हर प्रदेशवासी खुद को इस कार्यक्रम से जोड़ सके. 22 तारीख को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पहले अयोध्या को भी दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है और तैयारियां जोरों पर चल रही हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरजीत सिंह औजला का गृहमंत्री पर निशाना, 'ज्योतिषी की दुकान खोल लें'
गुरजीत सिंह औजला का गृहमंत्री पर निशाना, 'ज्योतिषी की दुकान खोल लें'
AI से तेज होगी अपराध की जांच, साक्ष्यों का सत्यापन जरूरी
AI से तेज होगी अपराध की जांच, साक्ष्यों का सत्यापन जरूरी
योगी सरकार की पहल, दिव्यांग बच्चों की शिक्षा बेहतर बनाने के लिए दिया प्रशिक्षण
योगी सरकार की पहल, दिव्यांग बच्चों की शिक्षा बेहतर बनाने के लिए दिया प्रशिक्षण
उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए 496 करोड़ की मंजूर, सीएम धामी का फैसला
उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए 496 करोड़ की मंजूर, सीएम धामी का फैसला

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की'
'इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की'
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget