एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: राम मंदिर में लगने वाली मूर्ति को लेकर सामने आया ये बड़ा अपडेट, जानें ट्रस्ट ने क्या कहा?

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा. पीएम मोदी की उपस्थिति में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी.

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. अब रामलला की प्रतिमा को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है. राम मंदिर ट्रस्ट ने मंगलवार को कहा कि पिछले कुछ महीनों में रामलला की जो तीन प्रतिमाएं तराशी गई हैं उनमें से किस प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा मंदिर में की जाएगी, इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है. 

दरअसल, सोमवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज को बधाई देते हुए कहा था कि उनके द्वारा बनाई गई मूर्ति को नए मंदिर अयोध्या में स्थापित करने के लिए चुना गया है. जिसके बाद मंदिर का निर्माण करा रहे राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने साफ किया कि इसपर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है. 

"मूर्ति पर संतों के परामर्श के बाद कोई निर्णय होगा"

ट्रस्ट ने कहा कि ट्रस्ट शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती और अन्य संतों के परामर्श के बाद कोई निर्णय लेगा. ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से कहा कि ट्रस्ट की ओर से जो भी फैसला लिया जाएगा, उसे सही वक्त पर सार्वजनिक कर दिया जाएगा. चुनी गई मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा और 22 जनवरी को पीएम मोदी की उपस्थिति में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. 

तीन अलग-अलग मूर्तियां की गई हैं तैयार

रामलला की तीन अलग-अलग मूर्तियों को तैयार करने का काम चल रहा था. राजस्थान के सफेद संगमरमर के पत्थर पर मूर्तिकार सत्यनारायण पांडे की टीम काम कर रही थी जबकि कर्नाटक के श्यामशिला को खुद मूर्तिकार अरुण योगीराज लेकर यहां पहुंचे थे. इसके अलावा कर्नाटक के तीन और पत्थर आए थे जिसमें से एक पत्थर पर गणेश भट्ट की टीम मूर्ति बनाने का काम कर रही थी. 

योगीराज ने कहा- जानकारी नहीं

येदियुरप्पा के बेटे और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने भी राज्य और मैसूरु को गौरवान्वित करने के लिए योगीराज की सराहना की थी. हालांकि योगीराज ने कहा था कि उन्हें अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है. बता दें कि, साल 1949 से भक्त रामलला की प्रतिमा वाले अस्थायी मंदिर में पूजा करते आ रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद नए मंदिर के निर्माण के लिए इस अस्थायी मंदिर को भी स्थानांतरित कर दिया गया था. ट्रस्ट के अधिकारियों ने कहा कि उत्सवों के लिए पुरानी प्रतिमा को परिसर में रखा जाएगा. 

ये भी पढ़ें- 

Truck Driver Strike: लखनऊ में भारी भीड़ के बाद पेट्रोल पंप वालों ने मांगी पुलिस प्रोटेक्शन, डीएम ने दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget