एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कैसे हैं सुरक्षा के इंतजाम? अधिकारियों ने दी अहम जानकारी

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है. जिसे लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं.

Ramlala Pran Pratishtha: राम नगरी अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. मंदिर निर्माण का कार्य तेज गति से चल रहा है. 22 जनवरी 2024 को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पीएम मोदी मुख्य अतिथि होंगे. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार निर्माण कार्य का जायजा ले रहे हैं. मंदिर परिसर में सुरक्षा पहलुओं पर खासा ध्यान दिया जा रहा है. 

राम मंदिर परिसर की सुरक्षा को लेकर राजकीय निर्माण निगम उत्तर प्रदेश के महाप्रबंधक सीके श्रीवास्तव ने गुरुवार को अहम जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अयोध्या राम मंदिर की सुरक्षा के लिए, हमने विभिन्न सुरक्षा पैमानों को स्थापित किया है. हमने अंडर व्हीकल स्कैनर का उपयोग किया है जो जांच करेगा कि वाहन में कोई आपत्तिजनक वस्तु तो नहीं है. हम बूम बैरियर का भी इस्तेमाल कर रहे हैं. हम साइटों की उपलब्धता के अनुसार ये व्यवस्था कर रहे हैं. हमने चारों तरफ सीसीटीवी लगाए हैं. 

पीएम मोदी 30 दिसंबर को आ रहे अयोध्या

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले 30 दिसंबर को पीएम मोदी के हाथों नए एयरपोर्ट और नवनिर्मित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन होना है. पीएम के दौरे को लेकर भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है. खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम के दौरे को लेकर अयोध्या में अधिकारियों के साथ बैठक की थी और जरूरी दिशा निर्देश दिए थे. 

अयोध्या के आयुक्त ने किया निरीक्षण

अयोध्या के आयुक्त गौरव दयाल ने कहा कि राम जन्मभूमि मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया है. कैनोपी पर काम लगभग पूरा हो चुका है. पीएम मोदी 30 तारीख को इस गलियारे सहित कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इसलिए हम यहां कुछ कार्य को अंतिम रूप देने आए हैं. निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा भी यहां थे. कुछ बदलावों का सुझाव दिया गया था. 

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- BJP के बड़े-बड़े नेता लगा रहे झाड़ू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर: जल संरक्षण के लिए 'मिशन 300' शुरू, तालाब बचाने के लिए प्रशासन की पहल
फतेहपुर: जल संरक्षण के लिए 'मिशन 300' शुरू, तालाब बचाने के लिए प्रशासन की पहल
यूपी के स्कूलों में AI-रोबोटिक्स की एंट्री, 600 विद्यालयों में बनेंगी हाईटेक ड्रीम लैब्स
यूपी के स्कूलों में AI-रोबोटिक्स की एंट्री, 600 विद्यालयों में बनेंगी हाईटेक ड्रीम लैब्स
यूपी में अब गांव-गांव बजेगा मौसम खतरे का अलर्ट, आंधी-तूफान से पहले लोगों तक पहुंचेगी चेतावनी
यूपी में अब गांव-गांव बजेगा मौसम खतरे का अलर्ट, आंधी-तूफान से पहले लोगों तक पहुंचेगी चेतावनी
राजस्व मामलों में देरी अब नहीं चलेगी, योगी सरकार तय करेगी अफसरों की जवाबदेही
राजस्व मामलों में देरी अब नहीं चलेगी, योगी सरकार तय करेगी अफसरों की जवाबदेही

वीडियोज

UP Electricity Crisis: गर्मी के टॉर्चर और बिजली संकट ने बढ़ाया 'सियासी करंट'! | CM Yogi
Shastrarth With Chitra Tripathi: 'धर्म' का 'खेला'..कब तक सजेगा सत्ता का 'मेला'? | EID | Qurbani
Iran US War Update: ईरान के खिलाफ ट्रंप लेंगे अब तक का सबसे बड़ा फैसला? | US | Trump | Asim Munir
Abp Report | Iran US War | Inflation: मिडिल ईस्ट में जंग और भारत में 'तेल' की आग! | Crisis
Vasudha: 😯Karishma का खेल खत्म, Chandrika की घर वापसी का जश्न! #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
Saturday BO: तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
Delhi Gymkhana Club: दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
CBSE Fake Notice: CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
Embed widget