एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: देश के सबसे बड़े अखाड़े के सन्यासियों ने अयोध्या में डाला डेरा, समारोह की प्रचंड तैयारी जारी

Ram Mandir Pran Pratishtha: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. जिसके लिए जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं.

Ram Mandir Inauguration: अब तक कुंभ और माघ मेले में ही चर्चा में रहने वाले जूना अखाड़ा के संन्यासियों ने रामलला के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दृष्टिगत डेरा डाल दिया है. जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महासचिव महंत हरि गिरि और जूना अखाड़ा के सभापति महंत प्रेम गिरि अखाड़ा के संन्यासियों के साथ अयोध्याधाम पहुंचे. उन्होंने राम लला का दर्शन-पूजन कर हनुमान गढ़ी में हनुमान जी के दर्शन किए.

उनके साथ संतों और भक्तों में महंत बलवान गिरि, महंत माधुरी गिरि, धानापति महंत आशुतोष गिरि, पीएन द्विवेदी, चंदन, हरिशरण, राहुल, विनायक, अजय पांडेय, मोहन लाल, मुकेश समेत भक्तों ने भी पूजन किया. आद्य शंकराचार्य ने शैव सम्प्रदाय के दशनामी संन्यासियों को संगठित कर सनातन धर्म की रक्षा के लिए सात अखाड़ों का गठन किया था. इनमें श्री पंचदशनामी जूना अखाड़ा सबसे बड़ा है. 

अयोध्या में जूना अखाड़ा की गतिविधियां शुरू

इस अखाड़े की गतिविधियां अब अयोध्या में भी प्रारंभ हो गई हैं. इसी क्रम में विधि-विधान से राम की पौड़ी स्थित अखाड़ा के आश्रम "अवध दत्तात्रेय मंदिर" में महीने भर चलने वाला अनुष्ठान प्रारंभ किया गया. अनुष्ठान में सबसे पहले श्रीरामचरित मानस का अखंड पाठ प्रारंभ किया गया है. इसके पश्चात श्री विष्णु पुराण, श्रीशिव पुराण व श्रीमद्देवीभागवत का पारायण किया जाएगा. 


Ram Mandir Opening: देश के सबसे बड़े अखाड़े के सन्यासियों ने अयोध्या में डाला डेरा, समारोह की प्रचंड तैयारी जारी

हरिद्वार व काशी के विद्वान संपन्न करा रहे धार्मिक अनुष्ठान 

सभी धार्मिक अनुष्ठान आचार्य डॉ. शशि शेखर शर्मा और आचार्य दीपक शर्मा के आचार्यत्व में हरिद्वार व काशी के विद्वान संपन्न करा रहे हैं. अनुष्ठान प्रारंभ करने से पूर्व सरयू की पूजा, लता चौराहे पर वीणावादिनी मां सरस्वती की पूजा, नागेश्वरनाथ के मंदिर में जाकर शिवार्चन किया गया. बता दें कि, अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा. जिसमें मुख्य अतिथि पीएम मोदी होंगे.

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: पीएम मोदी और सीएम योगी से अखिलेश यादव ने पूछे तीन सवाल, कहा- दिल्ली वालों ने...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget