एक्सप्लोरर

चंद्र ग्रहण को लेकर कब बंद होगा अयोध्या के राम मंदिर का कपाट? जानें अपडेट

Ayodhya News: राम मंदिर ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि 7 सितंबर को दोपहर की आरती के बाद रामलला का मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया जाएगा. इसके बाद अन्य प्रमुख मंदिरों के पट भी बंद हो जाएंगे. 

अयोध्या में इस बार 7 सितंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण को लेकर बड़ी तैयारियां की जा रही हैं. ग्रहण का समय रात्रि 9:58 बजे से शुरू होकर रात 1:26 बजे तक रहेगा. इस दौरान ग्रहण का चरम काल रात्रि 11:05 से 12:05 तक होगा.

वैदिक परंपराओं के अनुसार ग्रहण से लगभग 9 घंटे पहले ही सूतक काल प्रारंभ हो जाता है. इसी कारण अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर समेत समस्त मठ-मंदिरों के कपाट समय से पहले बंद कर दिए जाएंगे.

इस दिन बंद होंगे राम मंदिर के कपाट

राम मंदिर ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि 7 सितंबर को दोपहर की आरती के बाद रामलला का मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया जाएगा. इसके बाद रामनगरी के अन्य प्रमुख मंदिरों और मठों के पट भी बंद हो जाएंगे. 

सूतक काल की अवधि में न तो मंदिरों में पूजा-पाठ होगा और न ही दर्शन-पूजन की अनुमति रहेगी. चंद्र ग्रहण के मोक्ष काल यानी 8 सितंबर की सुबह के बाद मंदिरों के कपाट फिर से खोले जाएंगे और उसी समय से भक्तजन भगवान रामलला के दर्शन कर सकेंगे.

राम जन्मभूमि के एक्स अकाउंट से दी गई यह जानकारी

भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा, रविवार 7 सितम्बर 2025 को पड़ने वाले चंद्र ग्रहण के कारण श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन केवल दोपहर 12:30 बजे तक ही उपलब्ध रहेंगे. तत्पश्चात मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे और अगले दिन सोमवार 8 सितम्बर को प्रातः मंगला आरती पश्चात ही भक्तों के लिए पुनः खुलेंगे.

 ग्रहण काल में परंपरा अनुसार सभी पूजा-अर्चना स्थगित रहेगी तथा मोक्ष काल के बाद विशेष शुद्धिकरण अनुष्ठान सम्पन्न होंगे. इसके उपरांत पूर्व निर्धारित समयानुसार श्रद्धालु पुनः रामलला के दर्शन कर सकेंगे.

प्राचीन काल से चली आ रही है परंपरा

रामनगरी में यह परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है कि ग्रहण और सूतक की अवधि में धार्मिक अनुष्ठान स्थगित कर दिए जाते हैं. ग्रहण मोक्ष के पश्चात मंदिरों में शुद्धिकरण, स्नान और विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. इसी परंपरा का पालन इस बार भी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और स्थानीय पुरोहितों द्वारा किया जाएगा.

वैदिक विद्वानों का मानना है कि ग्रहण काल में धार्मिक गतिविधियाँ निषिद्ध मानी जाती हैं. इसलिए रामनगरी के सभी प्रमुख मंदिरों में भी यही नियम लागू रहेगा. ट्रस्ट के मुताबिक राम मंदिर के पट दोपहर में ही बंद हो जाएंगे ताकि सूतक काल प्रारंभ होने से पहले परंपराओं का पालन हो सके.

इस दिन कर पाएंगे रामलला के दर्शन

ग्रहण समाप्त होने के बाद 8 सितंबर की सुबह मंदिरों में विशेष शुद्धिकरण अनुष्ठान होंगे और फिर भक्तजन पूर्व निर्धारित समय पर रामलला के दर्शन कर पाएंगे. इस दौरान अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं को भी वैदिक परंपराओं के पालन की अपील की गई है. यानी, 7 सितंबर की दोपहर से रामलला का मंदिर बंद रहेगा और 8 सितंबर की सुबह से भक्त पुनः दर्शन का लाभ उठा सकेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! एक्टिंग के अलावा इन कामों से करोड़ों छापते हैं मेगास्टार चिरंजीवी
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! इन कामों से करोड़ों छापते हैं चिरंजीवी
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget