एक्सप्लोरर

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ आज, CM योगी करेंगे तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ

Ayodhya Ram Mandir Anniversary: अयोध्या के भव्य और दिव्य मंदिर में रामलला 22 जनवरी 2024 को विराजमान हुए थे. उस वर्ष के मुहूर्त के अनुसार इस बार प्रतिष्ठा द्वादशी उत्सव 11 जनवरी को मनाई जानी है.

Ram Mandir Anniversary: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में विराजमान रामलला की पहली वर्षगांठ पर आज शनिवार (11 जनवरी) से तीन दिवसीय उत्सव शुरू होने जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला का महाभिषेक कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे. इसके बाद परिसर स्थित अंगद टीले से पहली बार साधु-संतों और समारोह में शामिल होने वालों को संबोधित भी करेंगे. कार्यक्रम में दोनों उपमुख्यमंत्री के भी पहुंचने की संभावना है.

मुख्यमंत्री योगी तकरीबन पांच घंटे तक अयोध्या में ही रहेंगे. भव्य और दिव्य मंदिर में रामलला 22 जनवरी 2024 को विराजमान हुए थे. उस वर्ष के मुहूर्त के अनुसार इस बार प्रतिष्ठा द्वादशी उत्सव 11 जनवरी को मनाई जानी है. इसे लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 11 से 13 जनवरी तक तीन दिवसीय उत्सव मनाने की घोषणा की है. पहले दिन से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाएगी. इसमें गीत-संगीत, कला और साहित्य जगत की तमाम नामी गिरामी हस्तियां अपनी प्रस्तुति देंगी. 

50 क्विंटल से भी अधिक फूलों से सजाया जा रहा मंदिर परिसर

ट्रस्ट की तरफ से मुख्यमंत्री योगी को आमंत्रित किया गया था. वह सुबह 10 बजे के करीब अयोध्या पहुंच जाएंगे. प्रथम वर्षगांठ के कार्यक्रम को देखते हुए तीन दिन तक सभी तरह के पास को बंद कर दिया है. अधिक से अधिक लोग रामलला का दर्शन कर सकें, इसलिए दूरदर्शन पर लाइव प्रसारण किया जाएगा.राम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ को लेकर मंदिर परिसर को 50 क्विंटल से भी अधिक फूलों से सजाया जा रहा है. इसके अलावा 11 नंबर के वीआईपी गेट को भव्य तरीके से सजाया गया है. अन्य द्वारों पर भी फूलों से सजावट की गई है.

महिला पुलिस कर्मियों की भी तैनाती

वहीं नगर निगम ने कार्यक्रम और महाकुंभ को देखते हुए पेड़ों पर भी झालर लाइट लगाने का निर्देश दिया है. शनिवार से शुरू हो रहे कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं. मुख्यमंत्री योगी समेत अन्य मंत्रियों के अलावा कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए रूट डायवर्जन भी किया जाएगा. एसएसपी राजकरण नैय्यर ने बताया कि बड़ी संख्या में पुलिस बल को लगाया गया है. महिला पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की जाएगी. वहीं, प्रवेश द्वारों पर नाके लगाकर चेकिंग भी की जाएगी. 

सीएम योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, तस्वीर शेयर कर कहा- प्रयागराज से हो रहा नए भारत का दर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget