एक्सप्लोरर

Ayodhya News: त्रेता युग की तरह सज रही है राम नगरी अयोध्या, सूर्य कुंड का भी हुआ सौंदर्यीकरण, जानें- क्या है तैयारी

Ayodhya News: सूर्य कुंड की मान्यता है कि जब भगवान राम का राज्याभिषेक हो रहा था, तब उस समय सारे देवता अयोध्या आए थे और उनमें सूर्य देवता भी थे. सूर्य देवता दर्शन नगर के पास रुके थे

Surya Kund in Ayodhya: अयोध्या में दिव्य भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. अक्टूबर 2023 में मंदिर का प्रथम तल बनकर तैयार हो जाएगा और रामलला जनवरी 2024 में अपने मंदिर में विराजमान हो जाएंगे. इस बीच लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या मेंआ रहे हैं और भगवान का दर्शन पूजन कर रहे हैं. अयोध्या को त्रेता युग की अयोध्या बनाने की कवायद की जा रही है. ऐसे में अब अयोध्या में राम की पैड़ी के बाद योगी सरकार रामनगरी से 4 किलोमीटर दूर दर्शन नगर में स्थित सूर्य कुंड का भी सौंदर्यीकरण कर रही है. 

पर्यटकों को अयोध्या में कम से कम 3 दिन रोकने के लिए अयोध्या के आसपास के जो पौराणिक स्थल हैं उनको विकसित किया जा रहा है. उसी में सबसे पहले सूर्य कुंड को विकसित किया जा रहा है और यह कार्य मार्च 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा. योगी सरकार की मंशा है कि अयोध्या में व्यापार बढ़ाने के लिए पर्यटकों को कम से कम अयोध्या में 3 दिन रोका जाए ताकि वो 3 दिन तक टहल भी सके और खरीदारी भी कर सके. अयोध्या की प्राचीन मठ मंदिर और कुंडों को भी देख सके, उनके बारे में जान सके. 

बेहद दिलचस्प है सूर्य कुंड की कहानी

सूर्य कुंड पर राम राज्याभिषेक के समय सूर्य देव के धरती पर अवतरण की जो कहानी है जिसे सूर्य कुंड की वैभव गाथा जोड़ी जाती है. उसके ऊपर आधारित एक लाइट एंड साउंड शो के रूप में सूर्य कुंड पर प्रदर्शित किया जाएगा. साथ ही अयोध्या के नगर आयुक्त विशाल सिंह ने दावा किया है कि अयोध्या में आने वाले जो भी श्रद्धालु जन और पर्यटक आएंगे, सूर्यकुंड के देखे बिना उनकी अयोध्या की यात्रा पूर्ण नहीं होगी इसका मुझे पूर्ण विश्वास है. 

भगवान राम की नगरी में एक से एक प्रसिद्ध जगह है. सूर्य कुंड की मान्यता है कि जब भगवान राम का राज्याभिषेक हो रहा था, तब उस समय सारे देवता अयोध्या आए थे और उनमें सूर्य देवता भी थे. सूर्य देवता दर्शन नगर के पास रुके थे, जिसको आज सूर्य कुंड के नाम से जाना जाता है और वहां पर सूर्य देवता का एक मंदिर भी है. सूर्य कुंड के मंदिर को पुरानी पद्धति यानी कि चूना और गुड़ के माध्यम से बनाया जा रहा है. नगर आयुक्त ने कहा कि ये पुरानी प्राचीन पद्धति है इस विधा से इसका ब्यूटिफिकेशन किया जा रहा है. 

फूड कोर्ट से लेकर बैठने की होगी सुविधा

सूर्य कुंड को खूबसूरत बनाने के लिए यहां भव्य गेट बनाए गए हैं. फूड कोर्ट बनकर तैयार है यानी अयोध्या सूर्य कुंड पर आने वाले श्रद्धालुओं को ना तो पूजा पाठ की कोई समस्या होगी और ना ही बैठने की कोई समस्या होगी और ना ही खाने पीने की कोई समस्या होगी. सूर्य मंदिर का जीर्णोद्धार कर दिया गया है और जल्द यहां पूजन अर्चन शुरू हो जाएगा. सूर्य कुंड की अपनी महिमा है यहां आने का यह तीर्थ स्थान भी है. होली के बाद किसी भी समय इसका उद्घाटन भी किया जा सकता है. 

इस बारे में डीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जब भी श्रद्धालु सूर्य कुंड जाएंगे तो इस जगह को देखकर प्रफुल्लित हो जाएंगे. सूर्य कुंड में काफी बेहतर तरीके से लाइट एंड साउंड का प्रोविजन किया गया है. सूर्य कुंड जो है, वो 31 मार्च तक कंप्लीट हो जाएगा और श्रद्धालुओं के लिए तमाम प्रकार की सुविधाएं की गई हैं. 

ये भी पढ़ें-  Watch: नेहा सिंह राठौर के गाने 'यूपी में का बा' पर का सीएम योगी ने दिया जवाब, सुनें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget