एक्सप्लोरर

Ayodhya News: अयोध्या में तेंदुए के पैरों के निशान मिलने के बाद मचा हड़कंप, अलर्ट मोड पर वन विभाग की टीम

UP के अयोध्या छावनी क्षेत्र तेंदुए के पैरों के निशान मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. यहां फिलहाल वन विभाग की टीम तेंदुए के खोज में लगी हुई है.

Leopard in Ayodhya: अयोध्या के छावनी क्षेत्र में तेंदुए के पैरों निशान मिलने के बाद वन विभाग ने यह एडवाइजरी जारी की है. स्कूल जाने वाले बच्चों के परिजनों को भी सावधानी को लेकर खास हिदायत दी गई है. वहीं वन विभाग ने 24 घंटे निगरानी के लिए रेंजरों की एक स्पेशल टीम तैनात की गई है. क्षेत्रीय वन अधिकारी की मानें तो तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे भी मंगाए गए हैं और टीम की रिपोर्ट के बाद लखनऊ से भी तेंदुए को पकड़ने के लिए विशेष टीम बुलाई जाएगी.

3 दिन पहले सामने आई थी बात
छावनी क्षेत्र में तेंदुआ देखें जाने की बात 3 दिन पहले ही सामने आई है. वन विभाग की पड़ताल में तेंदुए के पदचिन्ह भी मिले थे. इसके बाद 25 जुलाई को वन विभाग के निर्देश पर छावनी परिषद की तरफ से अलर्ट पत्र जारी किया गया. छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी यशपाल सिंह की तरफ से जारी इस अलर्ट पत्र में साफ तौर पर कहा गया है कि अयोध्या के रहने वाले लोगों को सूचित किया जाता है कि छावनी क्षेत्र फैजाबाद के महात्मा गांधी मार्ग मीरन घाट, क्षेत्र में तेंदुए के पदचिन्ह मिले हैं और कई राहगीरों द्वारा उसे देखा भी गया है. इसलिए सभी को निर्देशित किया जाता है कि जब तक वन विभाग उसे पकड़ नहीं लेता तब तक इस क्षेत्र में टहलने जाने से परहेज करें और खासकर स्कूली बच्चों का खास ध्यान रखें क्षेत्रीय वन अधिकारी कहते है कि यह एडवाइजरी लोगों की सुरक्षा को लेकर खासी अहम है.

वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी
वहीं क्षेत्रीय वन अधिकारी सितांशु पाण्डेय ने बताया कि एडवाइजरी इसलिए इश्यू की गयी है. यहां माइक पर भी बोल रहे हैं जागरूकता के लिए शाम को 9:00 बजे के बाद ना निकले तेंदुआ जो हैं वह छोटी-छोटी जगह पर झुक कर चलता है. उसी तरह वह अटैक करता है इसलिए वह कारण ना बने. रात में अकेले ना चले, जाएं तो साथ में जाएं. कोशिश करें कि ना ही जाएं फिलहाल के लिए हमने यह एडवाइजरी जारी की है.

24 घंटे जारी है पेट्रोलिंग
क्षेत्रीय वन अधिकारी कहते हैं कि तेंदुआ भी हो सकता है और हाइना भी हो सकता है. पदचिन्ह से अभी साफ नहीं हो सका है कि इसमें से किस के पदचिन्ह हैं 24 घंटे पेट्रोलिंग और सतर्कता के लिए 8 घंटे के हिसाब से तीन टीमें गठित की गई हैं. जो पूरे क्षेत्र की पेट्रोलिंग कर रही हैं. इसी के साथ 3 केज भी लगाया जा रहा है. इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी वन विभाग के शीर्ष अधिकारी कर रहे हैं. अगर जरूरत पड़ेगी तो तेंदुए को पकड़ने के लिए लखनऊ से वन विभाग की टीम को बुलाया जाएगा.

लगाए गए हैं 3 केज
क्षेत्रीय वन अधिकारी ने कहा कि हाइना भी हो सकता है तेंदुआ भी हो सकता है अभी चिन्हित नहीं हो पा रहा है और सुरक्षा के लिए हमने अभी 24 घंटे की ड्यूटी लगाई है. जो वहां पर रहेंगी रेस्क्यू रिस्पांस टीम के साथ RRB की टीम संयुक्त रूप से पूरे क्षेत्र की पेट्रोलिंग कर रही है. 24 घंटे और हर दिन विभागीय वन अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट दे रही है. इसके साथ हमने केज के लिए भी बोल दिया है और 3 केजे लगवाये जाएंगे. इसके साथ ही हम मॉनिटरिंग करते रहेंगे और मॉनिटरिंग के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी. अगर जरूरत पड़ेगी तो लखनऊ से भी टीम बुलाई जाएगी.

यह भी पढ़ें:

Monkeypox Virus Alert: मंकीपॉक्स को लेकर नोएडा में अलर्ट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में छह बेड आरक्षित करने का निर्देश

Gyanvapi Masjid: इलाहाबाद हाईकोर्ट में इंतजामिया कमेटी की बहस पूरी, अब 3 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में आरक्षण का जिक्र कर चिराग पासवान बोले, 'जब तक जिंदा हूं...'
चिराग पासवान बोले, 'जब तक जिंदा हूं, आरक्षण और संविधान पर आंच नहीं आने दूंगा'
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
गोरखपुर में ब्लड तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून के साथ दो गिरफ्तार
गोरखपुर में ब्लड तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून के साथ दो गिरफ्तार
बरेली में 26 हिंदू वोटरों के नाम काटने का आरोप, BLO नफीस खान सस्पेंड
बरेली में 26 हिंदू वोटरों के नाम काटने का आरोप, BLO नफीस खान सस्पेंड

वीडियोज

UP Politics 2027: यूपी की लड़ाई...'श्रीकृष्ण' पर आई! | BJP | SP | BSP | Akhilesh Yadav | Breaking
UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget