एक्सप्लोरर

Ayodhya Deepotsav 2022: अयोध्या में इस बार दीपोत्सव में जलाए जाएंगे 14 लाख दीये, कुम्हारों ने चाक घुमाना किया शुरू

Ayodhya News: अयोध्य में कुम्हारों के चाक इन दिनों बहुत तेजी से घूम रहे हैं. वजह यह है कि सरयू नदी के किनारों पर आयोजित होने वाले 'दीपोत्सव' के लिए 14 लाख मिट्टी के दीये तैयार करने हैं.

Ayodhya News: भगवान राम की पवित्र नगरी अयोध्या (Ayodhya) के आसपास के गांवों में कुम्हारों के चाक इन दिनों बहुत तेजी से घूम रहे हैं. वजह है, महज दो महीने बाद सरयू नदी के किनारों पर आयोजित होने वाले 'दीपोत्सव' के लिए 14 लाख मिट्टी के दीये तैयार करने की लगन. उत्तर प्रदेश सरकार हर साल दीपावली से एक दिन पहले आयोजित होने वाले दीपोत्सव समारोह को प्रायोजित करती है. इसमें पवित्र सरयू नदी के दोनों किनारों पर लाखों दीये जगमगाते हैं. यह दृश्य बेहद भव्य और रमणीय होता है.

योगी सरकार ने 2017 में की शुरुआत
अयोध्या में यह परंपरा प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने वर्ष 2017 में डाली थी और इसकी शुरुआत 51 हजार दीयों से हुई थी. वर्ष 2019 में इन दीयों की संख्या बढ़कर चार लाख 10 हजार हो गई थी. वर्ष 2020 में यह संख्या छह लाख थी और 2021 में यह नौ लाख से ज्यादा होकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बना गई. 

इस बार 23 अक्टूबर को आयोजित होने वाले दीपोत्सव में 14 लाख दीये प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. ऐसे में अयोध्या के आसपास के गांवों के कुम्हारों का काम बहुत बढ़ गया है और वे बहुत बड़े ‘ऑर्डर’ मिलने की उम्मीद में दिन रात चाक घुमा रहे हैं.

राजू ने इस बार रखा है ये टारगेट
जयसिंहपुर गांव के राजू भी इन्हीं में शामिल हैं. राजू ने पिछले साल सिर्फ 15-20 दिन पहले ही मिले 21 हजार दीयों के ऑर्डर को सफलतापूर्वक पूरा किया था. राजू ने बताया कि 'इस बार मैं कोई जोखिम नहीं लेना चाहता इसलिए हम अभी से काम कर रहे हैं. रोजाना दीये बनाकर उन्हें भंडार में रख रहे हैं. इस बार उम्मीद है कि हम 40-50 हजार दीये बना कर दे देंगे. उम्मीद है कि इस बार हमें बेहतर दाम भी मिलेंगे. 

राजू ने आगे कहा कि पिछले साल हमें एक रुपये प्रति दीये की दर से भुगतान मिला था लेकिन इस बार दाम बढ़ गए हैं. इसलिए मैं समझता हूं कि हमें डेढ़ रुपया प्रति दिया मांगना चाहिए. हर चीज महंगी हो गई है तो हमारा दिया भी महंगा है. दूसरे कुम्हारों की तरह राजू भी बिचौलिए के जरिए दीया बेचते हैं क्योंकि इससे उन्हें बिना किसी झंझट के तुरंत भुगतान मिल जाता है.

पिछले साल की गई थी इतनी आपूर्ति
बचपन से ही कुम्हार का काम कर रहे 60 वर्षीय पंचराम प्रजापति ने कहा कि पहले दीये की बिक्री बहुत कम होती थी क्योंकि लोग सिर्फ दीपावली में पूजा के लिए ही दीये खरीदते थे और वे फैंसी इलेक्ट्रिक बल्ब से अपने घरों में रोशनी करना पसंद करते थे, मगर दीपोत्सव ने चीजों को बदल दिया है. कुम्हार राजेश कुमार प्रजापति ने दावा किया कि लगभग 40 कुम्हार परिवारों वाले जयसिंहपुर गांव से पिछले साल लगभग छह लाख दीयों की आपूर्ति की गई थी.

प्रजापति ने कहा कि वह अभी कुल्हड़ बना रहे हैं. वह दीये बनाने का काम भी पहले ही शुरू कर रहे हैं. पिछले साल उन्हें एक रुपए 20 पैसे प्रति दीये की दर से भुगतान हुआ था. उन्हें उम्मीद है कि इस बार कम से कम डेढ़ रुपए प्रति दीया मिलेगा क्योंकि डीजल से लेकर अनाज तक सब कुछ महंगा हो गया है. अयोध्या में पिछले सालों में राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, राज्य सरकार की तरफ से दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित करता रहा है. 

इसके नोडल अफसर प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह ने बताया कि वह पूर्व में हुए दीपोत्सव की समीक्षा कर रहे हैं ताकि इस बार इसे और बेहतर ढंग से आयोजित किया जा सके. उन्होंने बताया, 'इस बार दीपोत्सव के दौरान 14 लाख दिए प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है.हमने इस सिलसिले में सरकार को एक प्रस्ताव भेजा है और दीये खरीदने के लिए ई-निविदा मांगी जाएगी. सिंह ने कहा, 'हम विभिन्न विद्यालयों और विभागों से स्वयंसेवक जुटाने पर भी काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-

Mathura News: मंदिर में महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार, वायरल हो रहा था वीडियो

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने विवादित बयान को लेकर दी सफाई, राकेश टिकैत पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget