एक्सप्लोरर

Ayodhya: कई गांवों के नक्शे लेकर घूम रही थी विक्षिप्त महिला, हरकत में आए प्रशासन ने शुरू की जांच

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में उस वक्त हड़कंप मंच गई जब एक विक्षिप्त महिला से कई गांवों के नक्शे मिले. जानकारी मिलने पर स्थानीय प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. तीन दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी गई है.

UP News: अयोध्या (Ayodhya) के बीकापुर तहसील में एक अर्धविक्षिप्त महिला (Demented Woman) के पास से कई गांवों का नक्शा बरामद किया गया है. इसकी खबर मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया है. बीकापुर के एसडीएम ने तहसीलदार को मामले की जांच सौंपी और तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है. संपूर्ण समाधान दिवस (Sampoorn Samadhan Divas) के दौरान तहसील परिसर में शहीद स्मारक पर एक विक्षिप्त महिला मिली जिसके पास करीब आधा दर्जन राजस्व गांव का नक्शा था. 

विक्षिप्त महिला तहसील परिसर के शहीद स्मारक के पास कपड़े के नक्शों को जमीन में बिछाकर लेटी हुई थी. महिला के पास राजस्व विभाग का नक्शा होने की जानकारी होते ही संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों तहसीलकर्मियों सहित लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई. लोगों की भीड़ को देखकर विक्षिप्त महिला वहां से उठकर कहीं चली गई. कई लोगों द्वारा मौके पर नक्शे की फोटो और वीडियो भी बना ली गई. इस बीच, तहसील के राजस्वकर्मी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और नक्शे को कब्जे में ले लिया. 

एसडीएम ने कानूनी कार्रवाई का दिया भरोसा

एसडीएम प्रशांत कुमार ने बताया कि तहसील के सभी रिकॉर्ड सुरक्षित हैं. जो नक्शा पाया गया है वह काफी पुराना है. उनसे उनका कोई लेना देना नहीं है. एसडीएम ने बताया, 'लेकिन फिर भी इस को ध्यान में रखते हुए मैंने तहसीलदार से जांच कराने के लिए कहा है. जांच कराकर तीन दिन के अंदर हमें रिपोर्ट सौंपे और अगर कोई भी लापरवाही पाई जाती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.' हालांकि राजस्व गांव का नक्शा मिलना कई सवालों को जन्म देता है और तहसील प्रशासन की सुरक्षा-व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है.

ये भी पढ़ें -

Pilibhit: पड़ोसी को फंसाने के लिए ली अपनी बेटी की जान, तड़पने का बनाते रहे वीडियो, पिता-दादा समेत तीन चाचा गिरफ्तार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget