एक्सप्लोरर

रामनवमी के दिन हनुमानगढ़ी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालु बोले- बजरंगबली के दर्शन जरूरी

Ayodhya News: हनुमानगढ़ी मंदिर अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है. यह मंदिर तकरीबन 10वीं सदी का माना जाता है. यहां विराजमान हैं बाल हनुमान, जिनकी मूर्ति गुफा के अंदर स्थापित है.

Ram Navami 2025: अयोध्या में रामनवमी के पावन पर्व पर श्रद्धा और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला. रामलला के दर्शन से पहले भक्तों की पहली मंजिल बनी हनुमानगढ़ी मंदिर. माना जाता है कि जब तक बजरंगबली के दर्शन न हो जाएं, तब तक रामलला के दर्शन अधूरे माने जाते हैं. इसी आस्था के साथ अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

सुबह से ही मंदिर के बाहर लंबी कतारें लग गई थीं. जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष से पूरा इलाका गूंजता रहा. एबीपी न्यूज़ की टीम जब हनुमानगढ़ी पहुंची, तो वहां हर कोई रामभक्ति में डूबा नजर आया. लोग दूर-दूर से अपने परिवारों के साथ आए थे और बस एक ही मनोकामना थी बजरंगबली और रामलला दोनों के दर्शन हो जाएं.

रामनवमी के दिन पुलिस प्रशासन पूरी तरह रहा अलर्ट 

एक भक्त ने कहा, “अयोध्या आकर पहले हनुमान जी के दर्शन करना जरूरी है. तभी रामलला के दर्शन सफल माने जाते हैं. सुबह 5 बजे से लाइन में लगे हैं, लेकिन मन में खुशी है कि दर्शन मिल रहे हैं.” रामनवमी जैसे बड़े पर्व पर सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई थी. पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा, भीड़ को संभालने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी और श्रद्धालुओं को धीरे-धीरे प्रवेश दिया जा रहा था ताकि किसी तरह की अफरा-तफरी न हो.

रामलला के सबसे बड़े भक्त हैं हनुमान

हनुमानगढ़ी मंदिर अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है. यह मंदिर तकरीबन 10वीं सदी का माना जाता है. यहां विराजमान हैं बाल हनुमान, जिनकी मूर्ति गुफा के अंदर स्थापित है. मान्यता है कि हनुमान जी अयोध्या की रक्षा करते हैं और रामलला के सबसे बड़े भक्त हैं. यही वजह है कि हर रामभक्त पहले यहां आकर माथा टेकता है. हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों से लेकर मंदिर परिसर तक हर कोना आज रामनाम से गूंज रहा था. लोग कहते नजर आए, “आज अयोध्या आकर जीवन सफल हो गया.”

श्रीराम के आदर्शों का प्रतीक बन चुकी है अयोध्या

रामनवमी के इस अवसर पर भक्तों से बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्हें व्यवस्था देखकर बहुत संतोष मिला. एक महिला भक्त ने बताया "डर था कि भीड़ बहुत होगी, लेकिन यहां सब कुछ शांतिपूर्ण और सुंदर है." अयोध्या इन दिनों सिर्फ एक धार्मिक नगरी नहीं, बल्कि भक्ति, संस्कृति और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों का प्रतीक बन चुकी है. हनुमानगढ़ी में उमड़ी ये भीड़ सिर्फ आस्था नहीं, बल्कि भावनाओं का प्रवाह है.

अयोध्या में रामनवमी पर रामलला के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, भक्तों पर की गई ड्रोन से केवड़ा जल की वर्षा

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर विश्वविद्यालय के छात्र इस यूनिवर्सिटी में ले सकेंगे प्रवेश, 20 जुलाई से होंगे रजिस्ट्रेशन
जौहर विश्वविद्यालय के छात्र इस यूनिवर्सिटी में ले सकेंगे प्रवेश, 20 जुलाई से होंगे रजिस्ट्रेशन
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में हाईकोर्ट पहुंचा RDA, बुलडोजर के आदेश को लेकर दाखिल की कैविएट
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में हाईकोर्ट पहुंचा RDA, बुलडोजर के आदेश को लेकर दाखिल की कैविएट
UP News: मुख्यमंत्री योगी प्रदेश के तीन जिलों के दौरे पर: कई करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
सीएम योगी प्रदेश के तीन जिलों के दौरे पर: कई करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
वाराणसी: नशे में धुत विदेशी टूरिस्ट का हंगामा, दवा मंडी में काटा बवाल; पुलिस ने हिरासत में लिया
वाराणसी: नशे में धुत विदेशी टूरिस्ट का हंगामा, दवा मंडी में काटा बवाल; पुलिस ने हिरासत में लिया

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget