एक्सप्लोरर

स्टेशन मास्टर और अधिकारी क्या कर रहे थे? नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे पर भड़के महंत राजू दास

New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना में 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे को लेकर महंत राजू दास का बड़ा बयान सामने आया है.

Ayodhya News Today: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार (15 फरवरी) की देर रात को भगदड़ मच गई. इस हादसे में 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे को लेकर हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास का बड़ा बयान सामने आया है. अयोध्या में महंत राजू दास ने मीडिया से बात करते हुए घटना के जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना में मृतकों को लेकर हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास ने कहा कि मैं मृत आत्माओं की शांति के लिए परमात्मा से प्रार्थना करता हूं. उन्होंने कहा कि उनके परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में परमात्मा पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें.

'दोषियों के खिलाफ हो कार्रवाई'
हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास ने कहा, "मैं शासन प्रशासन के लोगों से मांग करता हूं कि व्यवस्था थोड़ी ठीक की जाए. इस प्रकार भगदड़ का कारण क्या रहा?" उन्होंने सरकार से मांग की कि "रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचाने वाले जो लोग थे उनके चिह्नित किया जाए, इसमें चाहे प्रशासन हो या आम जनमानस के लोग हों."

इस घटना को लेकर अधिकारियों पर सवाल खड़े करते हुए महंत राजू दास ने कहा, "जब स्टेशन पर इतनी संख्या बढ़ रही थी, तब स्टेशन मास्टर और वहां के अधिकारी क्या कर रहे थे? उनको यह देखना चाहिए था." उन्होंने कहा, "इस हादसे में जो लोग भी गुनाहगार हों, उनके खिलाफ कार्रवाई हो यह हमारी मांग है."

क्या है पूरा मामला?
बता दें, राजधानी के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार (15 फरवरी) देर शाम को महाकुंभ जाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर भगदड़ मच गई. इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई. इस घटना के संबंध में DCP रेलवे केपीएस मल्होत्रा ​​ने बताया कि बड़ी संख्या में यात्री प्लेटफार्म नंबर-14 पर इकट्ठा हो गए थे.

उन्होंने बताया कि यहां पर प्रयागराज एक्सप्रेस खड़ी थी. स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी ट्रेन के देरी की वजह से प्लेटफॉर्म नंबर-12, 13 और 14 पर भीड़ बढ़ती चली गई. ऐसे में प्लेटफार्म नंबर-14 के पास एस्केलेटर के करीब हालात बिगड़ गए. जिसकी वजह से यह हादसा हुआ.

ये भी पढ़ें: कानपुर के विकास को लगेंगे पंख, 29 सालों से अटका प्रोजेक्ट मंजूर, KDA बनाएगा सपनों का शहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget