एक्सप्लोरर

Ayodhya Deepotsav 2022: अयोध्या में इस बार लेजर लाइट शो और ग्रीन आतिशबाजी का दिखेगा अद्भुत नजारा, जलेंगे इतने लाख दीये

Ayodhya News: दीपोत्सव और विकास योजनाओं का जायजा लेने यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र रविवार को अयोध्या पहुंचे और इसको लेकर संबंधित विभागों और अधिकारियों के साथ लंबी बैठक की.

Ayodhya News: यूपी (UP) के अयोध्या (Ayodhya) में सरयू (Saryu) के किनारे इस बार लगभग 16 लाख दीपक जलाए जाएंगे. साथ ही यह कोशिश होगी की जाएगी कि पुराना रिकॉर्ड तोड़कर 16 लाख से अधिक दीपकों का नया कीर्तिमान बनाया जाए. इसके लिए 18 हजार वालेंटियर्स की टीम बनाई जा रही हैं, जिसमें स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं के अलावा एनजीओ और समूहों के लोग भी शामिल होंगे. राम की पैड़ी (Ram Ki Paidi) के किनारे के क्षेत्र में सभी मंदिर पीले रंग में रंगे जाएंगे और दीपोत्सव के समय लेजर लाइट शो के साथ-साथ ग्रीन आतिशबाजी का भव्य दृश्य दिखाई देगा.

दीपोत्सव और विकास योजनाओं का जायजा लेने यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र रविवार को अयोध्या पहुंचे और इसको लेकर संबंधित विभागों और अधिकारियों के साथ लंबी बैठक की. गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल का यह छठा और उनके दूसरे कार्यकाल का यह पहला दीपोत्सव है. पहले साल 1,80,000 दीपकों को राम की पैड़ी पर एक साथ जलाने से दीपोत्सव की शुरुआत हुई थी, लेकिन इसके बाद 2018 में 3,01,152, 2019 में 5,50,000, 2020 में 5,84,000 और 2021 में 7,51,000 दीपक जलाए गए थे.

2021 में लगाए गए थे 11 हजार वालेंटियर्स 

अब 2022 में इससे कहीं अधिक 16,28,000 दीपक जलाने का बड़ा लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए कुल 16 लाख दीपक जलाए जाएंगे. इतनी बड़ी संख्या में दीपकों के एक साथ जलाने के लिए 2021 में 11 हजार वालेंटियर्स लगाए गए थे, लेकिन इस बार संख्या दोगुनी होने के कारण 18 हजार वालेंटियर्स लगाए जाएंगे. इसमें छात्र-छात्राएं, टीचर्स, अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय, दूसरे स्कूल-कॉलेज और संस्थाओं के लोग शामिल होंगे. दीपोत्सव के आयोजन का संयोजक राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर अजय प्रताप सिंह को बनाया गया है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: भारत के दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर मायावती की आई पहली प्रतिक्रिया, दिया ये बयान

दीपों की सप्लाई के लिए जारी किया जा रहा टेंडर

दीपोत्सव के लिए बजट भी विश्वविद्यालय को ट्रांसफर कर दिया गया है. दीपों की सप्लाई के लिए टेंडर भी जारी किया जा रहा है. अजय प्रताप सिंह का कहना है कि दीपोत्सव में इस साल नया कीर्तिमान बनाने के लिए 16 लाख 28 हजार दीपो को जलाने का टारगेट है, लेकिन हम सब इसको 16 लाख मानकर चल रहे हैं. 16 लाख दिए जलाने के लिए पिछले साल 11000 वालंटियर काम किए थे. इस साल दीपो की संख्या बढ़ गई है तो करीब 18 हजार हमारे वालेंटियर्स स्टूडेंट, टीचर इसमें मिलकर के रहेंगे और हमारी तैयारी चल रही है.

एनजीओ भी ले सकते हैं इसमें हिस्सा

उन्होंने कहा कि कमेटियां बन रही हैं और आवासीय परिसर के छात्र-छात्राएं, टीचर्स भाग लेते हैं, लेकिन इसके अलावा भी अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय जो हमारे आस-पास के हैं, इनको पत्र भेजा जा रहा है. इसमें प्रतिभाग करके पिछले कई सालों से यह सहयोग कर रहे हैं. दीपोत्सव में इस बार भी उनका सहयोग लिया जाएगा. इस बार संख्या ज्यादा है, इसलिए नए छात्रों को भी इसमें सम्मिलित की जाएगा. नए महाविद्यालयों को इसमें कुछ एनजीओ इंटरेस्ट रहता है. गत वर्षों में काम किए हैं या इस सालभी काम करना चाहेंगे, उसका भी इसमें प्रतिभाग कराया जाएगा. 

डीएम बोले- फंड कर दिया है ट्रांसफर

राम की पैड़ी के किनारे इस बार क्षेत्र में मंदिरों पीले रंग में दिखाई देने वाले हैं, जहां कुछ चित्रकारी भी आपको दिखाई देगी. इसके अलावा ड्रोन कैमरे के समूह के द्वारा श्रीराम के जीवन पर आधारित हवाई शो आपको देखने को मिलेगा. साथ ही साथ लेजर शो और आतिशबाजी भी अपनी अलग छटा बिखेरेगी. वहीं अयोध्या के डीएम नीतीश कुमार का कहना है कि दीपोत्सव की तैयारी हम लोगों की चल रही है. इसके लिए बताया गया है कि हमारे यहां 16 लाख दिए जलने हैं. इस बार दीपोत्सव में उसके लिए पूर्ण तैयारी कर ली गई है और यूनिवर्सिटी को भी फंड हम लोगों ने ट्रांसफर कर दिया है.

ये भी पढ़ें- Lucknow Hotel Fire: लखनऊ के जिस होटल लेवाना में लगी भीषण आग, वह अंदर से ऐसा दिखता था, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget