एक्सप्लोरर

Ayodhya Crime News: युवक की ईंट से मारकर बेरहमी से हत्या, घर की चौखट पर मिली लाश, जानें- पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक युवक की पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर हत्या करने का मामला सामने आया है. युवक की ईंट से हत्या की गई है.

UP News: अयोध्या (Ayodhya) में एक युवक की ईंट मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. जहां यह घटना हुई है वहां से रिकाबगंज पुलिस चौकी लगभग 250 मीटर दूर है. बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में सोमवार रात युवक का रिक्की सिंह नाम के व्यक्ति से विवाद हुआ था. हत्या की घटना में पुलिस ने रिक्की सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है. मामले में दो और लोगों की संलिप्तता पाई गई है जिनकी तलाश की जा रही है. 

घर के चौखट पर मिली लाश

मृतक युवक का नाम सौरभ उर्फ गोले सिंह था. बताया जाता है कि वह जिला अस्पताल के साइकिल स्टैंड पर काम करता था. उसका घर पास ही है जिसमें वह अपने भाई गौरव के साथ रहता था. सौरभ का खून से लथपथ शव मंगलवार सुबह उसके घर की चौखट पर पाया गया. उसके सर पर चोट के कई निशान थे. ईंट के टुकड़े भी कुछ दूर पर पड़े हुए थे जिस पर भी खून लगा हुआ था इसीलिए पुलिस का मानना है कि हत्या में ईंट का इस्तेमाल किया गया है. 

Moradabad News: कैदियों के बच्चों के लिए जेल प्रशासन की अनूठी पहल, खेलने-कूदने के लिए बनाए गए चिल्ड्रन पार्क

24 घंटे के अंदर धराया आरोपी

पुलिस सूत्रों की माने तो मामले में गिरफ्तार रिक्की सिंह के कपड़े पर खून के छींटे मिले हैं जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाल रही है जिससे पुख्ता सबूत जुटाए जा सके. अयोध्या के एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है.

उन्होंने बताया कि आज सवेरे सूचना मिली थी रिकाबगंज चौकी के पास पवन बिल्डिंग में सौरभ सिंह की हत्या कर दी गई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सौरभ सिंह का अर्जित सिंह उर्फ रिक्की सिंह से झगड़ा हुआ था उसी ने संभवत घटना को अंजाम दिया है. अर्जित सिंह को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. 

ये भी पढ़ें -

Noida Covid Update: कोरोना मामले में दिखी थोड़ी राहत, 24 घंटे में दर्ज किए गए 100 से कम मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget