एक्सप्लोरर

Ayodhya News: राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात सिपाही ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई ये बात

Ayodhya News: सुसाइड (suicide) नोट भी मिला है. इसमें सिपाही ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है. मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है. परिजनों को सूचना दे दी गई है.

Ayodhya News: राम जन्म भूमि के यलो जोन की सुरक्षा में तैनात एक सिपाही ने संदिग्ध परिस्थितियों में सुसाइड कर लिया है. सिपाही गगन राठी 2019 बैच के थे और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ही मुजफ्फरनगर  (Muzaffarnagar)के रहने वाले थे. अयोध्या में किराए के मकान में रहकर राम जन्मभूमि क्षेत्र के यलो जोन की ड्यूटी कर रहे थे. आज सुबह से ही सिपाही ने अपने कमरे का गेट नहीं खोला था जिसके बाद मकान मालिक ने 112 नंबर पर सूचना भेजी. मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और फॉरेंसिक टीम ने जांच की तो सिपाही के कमरे से सुसाइड (suicide) नोट भी मिला है. इसमें सिपाही ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है. पुलिस ने मृतक सिपाही का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है.

मकान मालिक ने क्या बताया
मकान मालिक के अनुसार सिपाही गगन राठी नशे का आदी था और आये दिन शराब पीकर झगड़ा करता था. कल देर रात भी उसने शराब पीकर फोन पर किसी से गाली गलौज की. मृतक के कमरे से शराब की बोतल भी मिली है. मकान मालिक अभिषेक पांडे ने बताया कि बीते दिनों मृतक सिपाही का शराब पीकर उसके रूम पार्टनर दूसरे सिपाही से विवाद हुआ था. पुलिस को सूचना दी गई थी जिसके बाद एक सिपाही से पुलिस ने कमरा खाली करा दिया. मृतक सिपाही के कमरे से सुसाइड नोट मिला है और मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है. मृतक सिपाही 26 दिसंबर से किराए के मकान में रहकर अयोध्या यलो जोन में ड्यूटी कर रहा था.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के 7वें चरण का मतदान कल, योगी आदित्यनाथ सरकार के इतने मंत्रियों की किस्मत का होगा फैसला

टिफिन पहुंचाने वाले ने क्या बताया
वहीं सिपाहियों को भोजन सर्विस देने वाले युवक किशन ने बताया कि वह कल देर रात सिपाही का टिफिन लेकर के कमरे में पहुंचा था. जहां पर सिपाही नशे की हालत में किसी से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था और रो भी रहा था. आज सुबह जब युवक टिफिन देने आया तो अंदर से दरवाजा बंद था और बहुत आवाज देने के बावजूद भी कमरा नहीं खुला. इसके बाद वह टिफिन बाहर रखकर चला गया था.

एसपी ने क्या बताया
सूचना पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे ने बताया कि सिपाही जो यलो जोन में ड्यूटी कर रहे हैं उनका कमरा ना खुलने की सूचना डायल 112 पर मकान मालिक के द्वारा दी गई थी. तत्काल मौके पर पुलिस टीम पहुंची. जब खिड़की से झांककर देखा गया तो पंखे से सिपाही लटका हुआ मिला. फॉरेंसिक टीम को बुलाकर अधिकारियों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया. इस मामले पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. घरवालों को सूचना दी गई है. मृतक सिपाही का पंचनामा करके पोस्टमार्टम की कार्रवाई आगे की जाएगी. मृतक सिपाही मुजफ्फरनगर का रहने वाला था.

Ukraine Russia War: यूक्रेन से लौटा बेटा तो भर आईं माता-पिता की आंखें, आरती से हुआ स्वागत तो PM और तिरंगे के लिए कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?
लखनऊ के ऐशबाग में 75 फीट के रावण का होगा दहन, कई VVIP होंगे शामिल
लखनऊ के ऐशबाग में 75 फीट के रावण का होगा दहन, कई VVIP होंगे शामिल
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget