एक्सप्लोरर

Ayodhya News: अयोध्या में 26 जनवरी से पहले टला बड़ा रेल हादसा, साजिश नजर आने से रेल प्रशासन में हड़कंप

26 जनवरी को किसी बड़ी घटना को अंजाम दिए जाने के शक पर अब रेलवे पटरियों पर आरपीएफ और जीआरपी के द्वारा गश्त तेज कर दी गई है.

Ayodhya News: अयोध्या में 26 जनवरी से पहले और राम मंदिर निर्माण के दौरान रानोपाली और बड़ी बुआ क्रासिंग के बीच में स्थित रेलवे के ओवर ब्रिज के 6 नट बोल्ट अराजक तत्वों ने खोल दिए. यह नट बोल्ट अगर अपने आप गिरे होते तो वह कहीं मिलते या जिन शरारती तत्वों ने खोला है उनके कुछ निशान भी वहां पर मिलते. इन तमाम बिंदुओं को लेकर रेलवे के आला अधिकारियों ने ब्रिज के नीचे तफ्तीश भी की है. तड़के रेलवे की गश्त टीम के द्वारा नट खोले जाने की सूचना उच्च अधिकारियों को दिया गया जिसके बाद हड़कंप मच गया. आनन फानन में ब्रिज में लगे 6 नट बोल्ट को रेलवे के उच्चाधिकारियों के द्वारा फिर लगवाया गया. रेलवे का आवागमन सुचारू रूप से शुरु हो चुका है.

प्रशासन मान रहा बड़ी साजिश
राम नगरी में 5 जुलाई 2005 को आतंकी घटना को अंजाम दिया जा चुका है जिसके बाद से ही अयोध्या का सुरक्षा घेरा सख्त कर दिया गया है. 26 जनवरी आ रही है ऐसे में रेलवे ब्रिज के नेट बोल्ट खोले जाने से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. प्रशासन इसको बड़ी साजिश मान कर जांच कर रहा है. हालांकि रेलवे का कोई भी अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी स्पष्ट बोलने को तैयार नहीं है. घटना रविवार की सुबह की बताई जा रही है.

रेल पटरियों पर गश्त तेज
उच्चाधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई है और घटनास्थल का रेलवे से जुड़े हुए आला अधिकारियों और इंजीनियरों की टीम ने निरीक्षण किया है. इस मामले पर आरपीएफ इंजीनियरों की टीम ने रिपोर्ट डीआरएम कार्यालय को भेजा है. 26 जनवरी को किसी बड़ी घटना को अंजाम दिए जाने के शक पर अब रेलवे पटरियों पर आरपीएफ और जीआरपी के द्वारा गश्त तेज कर दी गई है. रेलवे के अधिकारियों ने रेलवे ब्रिज के नीचे घटनास्थल का निरीक्षण किया है.

हो सकता था हादसा
रेलवे कर्मचारी गेटमैन रंजीत ने बताया कि रात में 11 से 2 शिफ्ट में पेट्रोलिंग की जाती है. पहले शिफ्ट कि जब पेट्रोलिंग की गई तो सब कुछ ठीक था. दूसरे चक्र की पेट्रोलिंग में सुबह 5:30 बजे रेलवे ब्रिज के 6 वोल्ट गायब मिले जिसकी सूचना रेलवे के उच्चाधिकारियों को दी गई जिसके बाद से इंचार्ज के द्वारा कासन लगाए जाने के लिए कहा गया था. काशन के साथ ट्रेनों को गुजारा गया. सूचना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. रेलवे कर्मचारी रंजीत का कहना है कि अगर ब्रिज के 6 से ज्यादा नट बोल्ट खोले गए होते तो हादसा भी हो सकता था.

अफरा-तफरी का माहौल
प्रत्यक्षदर्शी श्रीनाथ पाठक ने बताया कि हमारा मकान बगल में है. हम ने देखा कि रेलवे ब्रिज के नट बोल्ट गायब थे. यह पुराना पुल है और इसके बगल में दोहरीकरण में दूसरा पुल भी निर्माण किया जा रहा है. यह बहुत संवेदनशील और एकांत की जगह है. यहां से रेलवे ब्रिज के नट बोल्ट गायब हैं. पुलिस की टीम मौके पर आई थी. एफआईआर किया गया है. प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि यह बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. अयोध्या रेलवे स्टेशन से ब्रिज दो किलोमीटर दूर है. ये चोरों का काम है या किसी शरारती तत्व के द्वारा कोई बड़ी घटना की साजिश है. सुबह से यहां अफरा-तफरी का माहौल है.

मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे रेलवे के आला अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से बचते नजर आए. उन्होंने कहा कि अगर किसी शरारती तत्वों के द्वारा यह काम किया गया है तो उसकी भी बारीकी से जांच की जा रही है.  एक बात साफ है कि राम नगरी में राम की कृपा से एक बड़ा रेलवे का हादसा टल गया है.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: जानिए- क्या है कैराना में पलायन का मुद्दा जिसको लेकर गृह मंत्री ने साधा सपा पर निशाना?

UP Election 2022: यूपी में कुछ ही घंटों में तीन विधायकों ने बदली पार्टी, जितेंद्र, अनिल सपा में तो सुभाष BJP में हुए शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget