एक्सप्लोरर

सपा सरकार बनते ही 24 घंटे में लिया जाएगा बड़ा फैसला, अयोध्या सांसद के ऐलान से झूम उठेंगे युवा

UP News: सपा सांसद ने कहा जहां-जहां राम गए थे वहां वहां पर बीजेपी का एक भी सांसद नहीं जीता है, सारे सांसद हमारे जीते हैं. बीजेपी ने वोट चोरी करते समय प्रभु श्री राम की धरती को भी नहीं छोड़ा.

वाराणसी पहुंचे समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने 2027 को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया. वाराणसी के पिशाच मोचन पर पहुंच कर उन्होंने परिवार के साथ अपने पूर्वजों के श्राद्ध कार्यक्रम को संपन्न कराया. इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत किया. एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान अवधेश प्रसाद ने 2027 चुनाव से लेकर वर्तमान समय में सियासी बयानबाजी पर बड़ी बात कही है.

वाराणसी पहुंचने पर एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि काशी वासियों के चरणों की धूल को माथे लगाता हूं. और मैं गया जा रहा हूं, मैं अपने पूर्वजों के तर्पण के लिए गया जा रहा हूं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना करूंगा, यह मां-बाप के प्रति बेटों का कर्तव्य होता है उसका पालन कर रहा हूं. वहीं भारतीय टीम के पाकिस्तान से हाथ न मिलाने पर अयोध्या के सांसद ने कहा कि अच्छा किया, हमारे खिलाड़ियों ने हमेशा हमारे देश के सम्मान को बढ़ाया है. अच्छा होता कि पाकिस्तान के खिलाफ हमारे खिलाड़ी नहीं खेलते. हमारे देश के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान से हाथ ना मिलाकर देश के सम्मान को बहुत ऊंचा बढ़ाया है, हम उनका अभिनंदन करते हैं स्वागत करते हैं. 

भारतीय जनता पार्टी का सफाया होगा- अवधेश प्रसाद

साल 2027 को लेकर काशी में एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि मोदी जी की डबल इंजन या चार इंजन की सरकार, यह व्यापार का काम कर रही है. कल्याणकारी योजनाएं फेल हैं लेकिन आने वाले दिनों में अखिलेश यादव के नेतृत्व में बहुत मजबूत सरकार बनेगी. भारतीय जनता पार्टी का सफाया होगा. सफाई की शुरुआत अयोध्या से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की धरती से अवधेश प्रसाद को जीत करके शुरूआत किया जा चुका है.

सपा सरकार बनते ही 24 घंटे में अग्निवीर योजना वापस ली जाएगी- अवधेश प्रसाद

उन्होंने कहा कि जहां-जहां राम गए थे वहां वहां पर भारतीय जनता पार्टी के एक भी सांसद नहीं जीते हैं, सारे सांसद हमारे जीते हैं. बीजेपी ने वोट चोरी करते समय प्रभु श्री राम की धरती को भी नहीं छोड़ा, मिल्कीपुर से सपा उम्मीदवार अजीत प्रसाद को हराने के लिए बीजेपी ने वोट चोरी की. अयोध्या से काशी तक वोट चोरी हुई है, हमारी सरकार बनते ही 24 घंटे में अग्निवीर योजना वापस ली जाएगी. सेना का सम्मान बरकरार रखने के लिए परंपरागत तरीके से भर्ती होगा.

रामभद्राचार्य का बहुत घटिया मानसिकता वाला बयान- अवधेश प्रसाद

रामभद्राचार्य के मिनी पाकिस्तान वाले बयान पर सपा सांसद ने कहा कि यह बहुत गलत है या भावना देश हित में नहीं है. देश हमारा गौरवशाली परंपरा का निर्वहन करता है. एकता का संदेश देता हैं, इसके लिए हमारा देश एक है. हमारे देश और प्रदेश को लेकर इस प्रकार का उच्चारण करना यह बहुत ही घटिया मानसिकता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget