एक्सप्लोरर

Auraiya News: औरैया में लगातार बढ़ रहा यमुना नदी का जल स्तर, लोगों को सता रहा इस बात का डर

UP News: औरैया में लगातार हो रही बारिश से यमुना नदी का जल स्तर धीरे-धीरे बढ़ता नजर आ रहा है. हालात ये हैं कि यमुना किनारे बस एक गांव के लोगों में डर का माहौल देखने को मिल रहा है.

UP News: यूपी (UP) के औरैया (Auraiya) में साल 2021 में बाढ़ से त्राहि-त्राहि मच गई थी. इसके बाद जिला प्रशासन और शासन को यमुना नदी (Yamuna River) के किनारे बसे गांव के लोगों को बचाने के लिए जी जान लगाना पड़ा था. यहां तक की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मुआयना भी किया था. इस बार एक बार फिर हालात वैसा ही बनने की आशंका नजर आ रही है, क्योंकि जिस तरीके से यमुना का जल स्तर बढ़ रहा है, किनारे बसे गांव के लोगों में डर का माहौल देखने को मिल रहा है.

इस बीच जिला प्रशासन की तरफ से यमुना किनारे बसे गांव में दौरे किए जा रहे हैं उन्हें हर सुविधा देने की बात कही जा रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है. यहां ग्रामीणों का कहना है कि आश्वासन तो मिल रहा है, लेकिन सुविधाएं काफी दूर दिख रही हैं. दूसरी तरफ लगातार हो रही बारिश से यमुना नदी का जल स्तर धीरे-धीरे बढ़ता नजर आ रहा है. हालात ये हैं कि यमुना किनारे बस एक गांव के लोगों में डर का माहौल देखने को मिल रहा है.

अभी नहीं है गांव छोड़ने जैसी स्थिति

लोगों का कहना है कि अधिकारी तो दौरे कर रहे हैं, लेकिन सुविधाएं कुछ भी नहीं दी जा रही हैं. हालांकि, अभी इतना नहीं बढ़ा है कि बाढ़ जैसी या गांव छोड़ने जैसी बात सामने आ रही हो, आशंका यही है जल स्तर बढ़ेगा तो गांव में पानी आएगा. इससे पहले साल 2021 में बाढ़ से कई गांव डूब गए थे. ऐसे में कई गांव को खाली कराया गया था और लोगों को ऊंचे स्थानों पर रहने के लिए व्यवस्था की गई थी. जिला प्रशासन पिछले साल की आई बाढ़ को देखते हुए अपनी तरफ से सारी तैयारियों को पूरी करने की बात कह रहा है.

ये भी पढ़ें- UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 PCS और 13 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें कौन कहां पहुंचा?

गांव के प्रधान को भी दी गई है जिम्मेदारी

औरैया जिले के आयाना थाना क्षेत्र में लगभग कई गांव ऐसे हैं जो यमुना नदी किनारे बसे हुए हैं. हर साल बाढ़ आने से उन लोगों को गांव खाली करना पड़ता है और किसी ऊंचे स्थान पर रहने के लिए जाना पड़ता है. इस बार भी यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ता नजर आ रहा है. लोग गांव में रहकर दिन रात जागकर जल स्तर को देख रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि जिले के अधिकारी गांव में निरीक्षण करने आए और गांव वालों को भरोसा भी दिया कि इस बार बाढ़ आने से पहले आप लोगों के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं. गांव के प्रधान को भी इसकी जिम्मेदारी दी गई है.

लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए देखी जा रही है जमीन

इन सबके बाद भी ग्रामीणों को डर है कि कहीं यह बातें हवा हवाई न हों, क्योंकि जो पिछले साल हुआ वह इस बार न हो और हम लोग बाढ़ आने से पहलेअपने परिवार के साथ सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं. इस मामले को लेकर गंभीरता दिखाते हुए जिलाधिकारी रेखा चौहान का कहना है कि पिछली बार जो बाढ़ आई थी, जिसमें आस्था जैसे गांव टापू बन गए थे, उनको देखते हुए इस बार जिला प्रशासन लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए जमीन देख रही है. हालांकि, यह सारी जमीन वन विभाग के तहत आती है, जिसको लेकर एक पत्र विभाग को भी भेजा जा चुका है.

ये भी पढ़ें- Rashtrapatni Remark: अधीर रंजन चौधरी के विवादित बयान पर CM योगी ने बोला हमला, कहा- अपनी गलती से मुकर रही कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर हिम्मत है तो सड़क पर', प्रयागराज में बाढ़ से बिगड़े हाल पर बोले अखिलेश
'अगर हिम्मत है तो सड़क पर', प्रयागराज में बाढ़ से बिगड़े हाल पर बोले अखिलेश
ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक
ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक
रक्षाबंधन पर बेटियों को बड़ा तोहफा, इन दो तारीखों पर मिलेगी फ्री बस सेवा
रक्षाबंधन पर बेटियों को बड़ा तोहफा, इन दो तारीखों पर मिलेगी फ्री बस सेवा
Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम
Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget