एक्सप्लोरर

Auraiya News: औरैया नगर पालिका अध्यक्ष ने शपथ ग्रहण समारोह को बनाया यादगार, स्टेज पर पत्नी के गले में डाली वरमाला

UP News: औरैया में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता का शपथ ग्रहण समारोह जिले में चर्चा का विषय बन गया. अध्यक्ष समेत 25 सभासदों को उपजिलाधिकारी मनोज सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

Auraiya Nagar Nikay Swearing Ceremony: औरैया नगर पालिका के शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष का अनोखा अंदाज दिखा. सपा के टिकट पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने शपथ ग्रहण के स्टेज को वरमाला का मंच बना दिया. उन्होंने मंच पर पत्नी को बुलाकर वरमाला डाली. पत्नी ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष पति को वरमाला पहनाया. समारोह में मौजूद लोगों ने पति-पत्नी के प्यार का तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया. नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने भी लोगों को प्यार का विश्वास दिलाया. उन्होंने वरमाला के जरिए संकेत दिया कि पत्नी की तरह जनता पर भी प्यार रहेगा.

औरैया में शपथ ग्रहण समारोह को अनूप गुप्ता ने ने ऐसे बनाया यादगार

अनूप गुप्ता का शपथ ग्रहण समारोह जिले में चर्चा का विषय बन गया. नवनिर्वाचित अध्यक्ष को उपजिलाधिकारी मनोज सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह में सपा विधायक, जिलाध्यक्ष समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे. इकलौती नगर पालिका सीट पर पहली बार सपा का अध्यक्ष बना है.

अध्यक्ष समेत 25 सभासदों को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ

आज नगर पालिका अध्यक्ष सहित 25 सभासदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने नगर पालिका की प्राथमिकता बताई. उन्होंने कहा कि नगर का विकास शुरू हो चुका है. सबसे बड़ी नगर की जल समस्या को हल करने का प्रयास होगा.

हमारी जीत में सभी समाज के लोगों का वोट मिला है. हमने जनता से किए गए वादों को पूरा करने की प्रतिज्ञा उठाई है. दिबियापुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक प्रदीप यादव ने जनता के फैसले की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस बार समाज के लोगों ने समाजवादी पार्टी पर भरोसा जताया. भारी मतों से वोट देकर सपा प्रत्याशी को जीत दिलाई. आज समाजवादी पार्टी में जश्न का माहौल है. लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि समाजवादी पार्टी नगर का विकास कराएगी. इस बार नगर के विकास की जिम्मेदारी अनूप गुप्ता पर है.

बता दें कि अनूप गुप्ता ने निर्दलीय प्रत्याशी लाल जी शुक्ला को हराकर चुनाव जीता था. पिछली बार के चुनाव में अनूप गुप्ता की शिकस्त हुई थी. इस बार अनूप गुप्ता की जीत पर समाजवादियों ने जमकर जश्न मनाया. उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की वोटिंग दो चरणों में हुई थी. 

New Parliament Building: नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे या नहीं? रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से दो मौसेरे भाइयों की मौत, खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा
हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से दो मौसेरे भाइयों की मौत, खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget