एक्सप्लोरर

Auraiya News: औरैया में ऑटो से जा रहे परिवार के साथ बाइक सवार बदमाशों ने की लूट, पुलिस ने शुरू की जांच

Auraiya News: यूपी के औरैया जिले में दिनदहाड़े ऑटो से जा रहे एक परिवार के साथ दो बाइक सवारों ने रोका और उनके साथ मारपीट कर सारे पैसे और सोने का सामान लूट लिया.

Auraiya News: यूपी के औरैया जिले में दिनदहाड़े ऑटो से जा रहे एक परिवार के साथ दो बाइक सवारों ने रोका और उनके साथ मारपीट कर सारे पैसे और सोने का सामान लूट लिया. मारपीट की इस घटना का वीडियो दूर खड़े एक शख्स ने बना लिया जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया पुलिस अब इस मामले में जांच में जुट गई है.  

ऑटो से जा रहे परिवार के साथ लूट
खबर के मुताबिक दिबियापुर से इटावा में एक पीड़ित चन्द्रप्रकाश अपने ऑटो से पत्नी और साले के साथ जा रहा था. तभी दो बाइक सवार युवकों ने उनके ऑटो को रुकवा लिया और फिर चंद्र प्रकाश को ऑटो से खींचकर मारपीट करने लगे. वहीं जब ऑटो में बैठे साले ने इसका विरोध किया तो उसके साथ भी गाली गलौज की और मारने की धमकी दी. थोड़ी ही देर बाद वहां उनके और भी साथी आ गए और पीड़ित के साथ मारपीट कर उससे सारे पैसे और सोने के जेवर छीन लिए. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस पूरी वारदात का वीडियो दूर खड़े एक युवक ने बना लिया और फिर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस पूरी घटना को लेकर पीड़ित युवक चन्द्र प्रकाश ने दिबियापुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है. पीड़ित का कहना है कि जब वो अपने ऑटो से अपने घर इटावा जा रहा था तभी दो बाइकसवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट करने लगे और जब उन्होंने विरोध करने की कोशिश की तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी. 

पुलिस ने दी ये जानकारी

वहीं सोशल मीडिया पर इस वारदात का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी एक्शन में आ गई है और बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रही है.  
वहीं इस घटना को लेकर औरैया क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि मारपीट की घटना की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है. पिछले एक महीने के भीतर लूट की ये तीसरी वारदात है. इससे पहले भी घर के बाहर बैठी महिला से बाइक सवारों ने सोने की चैन छीन ली थी.

ये भी पढ़ें-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget