एक्सप्लोरर

UP News: औरैया में भारी बारिश से स्कूल में भरा पानी, जान जोखिम में डाल कर पढ़ने पहुंच रहे हैं छात्र

Auraiya School News: भारी बारिश के कारण औरैया जिले में आम लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. जिले के द्वारकापुर प्राथमिक विद्यालय में पानी भरने के कारण मासूम क्लास करने में असमर्थ हैं.

Auraiya: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक्टिव होने के कारण कई जिलों में भारी बारिश हुई. इसका असर औरैया जिले (Auraiya) में भी देखने को मिला, जहां भारी बारिश (Heavy Rain) के कारण खेतों में खड़ी फसल पानी में डूब गई है. भारी बरसात के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में जिले की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, यहां मासूम अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे हैं. हालांकि जिला प्रशासन इस बात को जानकर भी अनजान बना हुआ है.

इस संबंध में स्कूल की प्रधानाचार्य ने बताया कि यह हर बरसात का हाल है और ऐसी परिस्थिति हर साल देखने को मिलती है. औरैया जिले के द्वारकापुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय का हर साल भारी बारिश के बाद टापू में तब्दील हो जाता है, इन सबके बावजूद भी मासूम बेहतर भविष्य के लिए पानी से घिरे इस विद्यालय में जान हथेली पर रख कर पढ़ने जाते हैं.

शिकायत के बावजूद अधिकारी नहीं ले रहे एक्शन

भारी बारिश के कारण विद्यालय के अंदर भी पानी भर गया है, जिससे इसकी दयनीय स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है. विद्यालय में अंदर पानी भरने के कारण मासूम बच्चों का बैठना मुश्किल हो रहा है. पानी के कारण विद्यालय के अंदर पानी के सहारे खतरनाक कीड़े भी आते हैं. विद्यालय में जान हथेली पर रख कर पढ़ने आते हैं. कई बार इस की शिकायत अधिकारियों से की गई, लेकिन शिकायत सुनने के बाद भी उच्चधिकारी जान कर अनजान बने रहते हैं और किसी बड़ी अनहोनी के इंतेजार में हैं. 

जभराव के कारण बच्चे बैठने से रहते हैं महरूम- विद्यालय शिक्षिका

स्कूल में पढ़ा रहे शिक्षिका का कहना है की यह नजारा नया नहीं बल्कि हम लोगों के लिए हर हर साल का है. कई बार इस विषय को लेकर अपने अधिकारियो सें कहा गया, लेकिन फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई. छात्र पढ़ने के लिए स्कूल तो आते हैं, लेकिन जल भराव के हालात के कारण बच्चों के बैठने के लायक स्थिति नहीं होती है. पानी के सहारे जहरीले कीड़े अंदर आ जाते हैं. उन्होंने उम्मीद जताई शायद इस खबर के बाद अधिकारी जल्द कोई फैसला लें.

ये भी पढ़ें: School Closed: बिजनौर में भारी बारिश का अलर्ट, डीएम ने दिए 10 और 11 जुलाई को स्कूल बंद रखने के निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget