एक्सप्लोरर

Auraiya Crime: औरैया में बदमाशों के हौसले बुलंद, DM के ड्राइवर का अपहरण कर मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

Auraiya Crime News: घायल अवस्था में मिले ड्राइवर को पुलिस ने अस्पताल ने भर्ती कराया. घटना की जानकारी लगते ही दो थाने की फोर्स लेकर एसपी, एडिशनल एसपी और सीओ भी मौके पर पहुंचे.

UP Crime News: औरैया में डीएम के ड्राइवर का अपहरण कर मारपीट की घटना सामने आई है. बेखौफ बदमाश पिटाई के बाद ड्राइवर को अधमरा छोड़ कर फरार हो गए. घटना की जानकारी होने पर पुलिस के हाथपांव फूल गए. मामला जिले के औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र का है. मुख्य चौराहे से चार बदमाश डीएम के ड्राइवर शशि पाल को अगवा कर ले गए. रास्ते में पिटाई के बाद शशि पाल को सुनसान जगह छोड़ फरार हो गए. दोस्त ने पुलिस को ड्राइवर के अपहरण की सूचना दी.

औरैया में बदमाशों को नहीं पुलिस का खौफ

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया. अंतिम लोकेशन को ट्रेस कर पुलिस ने डीएम के ड्राइवर को बरामद कर लिया. घायल अवस्था में मिले ड्राइवर को पुलिस ने अस्पताल ने भर्ती कराया. घटना की जानकारी लगते ही दो थाने की फोर्स लेकर एसपी, एडिशनल एसपी और सीओ भी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटना की जानकारी पीड़ित से ली. शशि पाल ने बताया कि डीएम आवास पर ड्यूटी के दौरान गुटखा लेने बाजार गया था. इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार बदमाश बिठाकर साथ ले गए.

डीएम के ड्राइवर का अपहरण कर मारपीट 

उन्होंने पिटाई की और अधमरा छोड़ कर भाग गए. ड्राइवर का कहना है कि किसी से दुश्मनी भी नहीं थी. पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक को कुछ लोग साथ ले गए हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बरामद कर लिया और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द मामले का खुलासा होगा. डीएम के ड्राइवर का अपहरण कर मारपीट से बदमाशों के हौसले का अंदाजा लगाया जा सकता है. बदमाशों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है. 

Prayagraj Violence: प्रयागराज हिंसा के एक साल पूरे, पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल, कब पकड़े जाएंगे वारदात में शामिल एक हजार लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: घर-घर पहुंच रहा नारी सशक्तिकरण का संदेश, महिला कल्याण विभाग ने संभाली कमान
यूपी: घर-घर पहुंच रहा नारी सशक्तिकरण का संदेश, महिला कल्याण विभाग ने संभाली कमान
अंकिता भंडारी की मां ने जारी किया वीडियो, नार्को टेस्ट की मांग की
अंकिता भंडारी की मां ने जारी किया वीडियो, नार्को टेस्ट की मांग की
लखनऊ: सुरेश खन्ना ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
लखनऊ: सुरेश खन्ना ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी
यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget