एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव का दावा- स्वतंत्रता आंदोलन से बीजेपी और आरएसएस का कोई संबंध नहीं

अखिलेश यादव ने दावा किया कि बीजेपी और आरएसएस का स्वतंत्रता आंदोलन से कोई संबंध नहीं था. भाजपाइयों ने कभी शहादत नहीं दी, वह शहीदों का सम्मान करना क्या जानें.

Akhilesh Yadav on August Kranti Diwas: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 'अगस्त क्रांति दिवस' के मौके पर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि बीजेपी और उसके मूल संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का स्वतंत्रता आंदोलन से कोई संबंध नहीं था. सोमवार को सपा मुख्यालय से जारी एक बयान में यादव ने कहा, ''बीजेपी और उसके मूल संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का स्वतंत्रता आंदोलन से कोई संबंध नहीं था. उत्तर प्रदेश के लखनऊ में काकोरी शहीद स्मारक का आयोजन बीजेपी का ढोंग है.''

गौरतलब है कि आजादी की लड़ाई के काकोरी कांड की वर्षगांठ पर सोमवार को बीजेपी ने शहीदों को नमन कार्यक्रम का आयोजन किया. सपा प्रमुख ने आरोप लगाया, ''अगस्त क्रांति दिवस के एक दिन पूर्व आगरा में पुलवामा के अमर शहीद की पत्नी और बेटों को, शहीदों के लिए की गयी घोषणाओं की पूर्ति की मांग करने के लिए मुख्यमंत्री से मिलने न देकर अपमानित कर भगा देना अति निंदनीय घटना है.''

भाजपाइयों ने कभी शहादत नहीं दी- अखिलेश यादव

यादव ने कहा, ''भाजपाइयों ने कभी शहादत नहीं दी, वह शहीदों का सम्मान करना क्या जानें, बीजेपी सामाजिक सद्भाव के खिलाफ काम करती है और अंग्रेजों की तरह बीजेपी की कोशिश समाज का विघटन करने की रहती है, इससे सतर्क रहने की आवश्यकता है.'' उन्होंने कहा, ''अगस्त क्रांति के शहीदों का सपना देश में किसान, मजदूर और युवाओं का राज स्थापित करना था जिससे सभी को हक और सम्मान का जीवन हासिल हो सके और इस सपने को साकार करने की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी की है.''

सपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पास युवा नेतृत्व, युवा साथियों की ताकत, संघर्ष से न डिगने वालों और किसानों और गरीब श्रमिकों का जीवंत समूह है और आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक परिवर्तन के लिए युवाओं, किसानों, मेहनतकशों और समाज के विचारशील वर्गों की सहभागिता ही समाजवादी पार्टी की ताकत है. यादव ने कहा, ''देश की विविधता को नष्ट करने की साजिशों के दौर में संवैधानिक मूल्यों को बचाने और हर नागरिक का समृद्ध और सुरक्षित जीवन सुनिश्चित करने के लिए समाजवादी पार्टी प्रतिबद्ध है.''

यह भी पढ़ें-

अखिलेश यादव का दावा- यूपी में बनेगी 'सपा-महान दल' की सरकार, केशव प्रसाद मौर्य पर कसा तंज

यूपी: AAP का जल जीवन मिशन में 30 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप, सीबीआई जांच की मां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget