एक्सप्लोरर

UP News: कानपुर में चौकी में घुसकर पुलिसकर्मियों पर हमला, दारोगा समेत चार जवान घायल

Kanpur Dehat News: अचानक सुधीर ने डंडे से चौकी इंचार्ज धीरेंद्र कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शुभम, खजान सिंह और अरुण कुमार को पीटना शुरू कर दिया. मारपीट के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए.

Kanpur Dehat News: कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र की कंचौसी चौकी में पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ है. हमले में चौकी इंचार्ज धीरेंद्र कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शुभम, खजान सिंह और अरुण कुमार घायल हुए हैं. हमलावर शराबी को जेल भेजने की मांग कर रहे थे. लापरवाही का आरोप लगाकर दो आरोपी चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मियों को लाठी डंडों से पीटकर भाग गए. घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. कंचौसी निवासी सुधीर नामक शख्स ने रात को अपने घर में शराबी के लेटे होने की पुलिस से शिकायत की.

दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मियों की चौकी में पिटाई 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शराबी को उसके घर पहुंचा दिया. शराबी को पहुंचाकर पुलिसकर्मी भी चौकी लौट आए. शिकायकर्ता सुधीर अपने साथी नागेंद्र के साथ चौकी पहुंचकर शराबी को जेल भेजने की मांग करने लगा. अचानक सुधीर ने डंडे से चौकी इंचार्ज धीरेंद्र कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शुभम, खजान सिंह और अरुण कुमार को पीटना शुरू कर दिया. मारपीट के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए.  पुलिसकर्मियों की चौकी में घुसकर पिटाई मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी खामोश नजर आए.

आलाधिकारियों ने टिप्पणी करने से किया इंकार

चौकी में मार खाने वाले दरोगा धीरेंद्र कुमार ने खुद वादी बनकर आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा लिख लिया. क्षेत्राधिकार डेरापुर शिव ठाकुर और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे ने फोन करने के बावजूद टिप्पणी मामले में टिप्पणी करने से इंकार कर दिया. ड्यूटी पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक के डॉक्टर शिरोमणि ने पुष्टि की है कि मंगलपुर थाने की कंचौसी चौकी से चार पुलिसकर्मी घायल अवस्था में इलाज कराने आए थे. तीन पुलिसकर्मियों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया. चौकी इंचार्ज धीरेंद्र कुमार को गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण रेफर किया गया है. डॉक्टर शिरोमणि ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने चौकी में गुंडों के साथ मुठभेड़ की बात कही थी. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. 

UP News: यूपी से 28 किलो गांजे के साथ तीन महिला तस्कर गिरफ्तार, अखिलेश यादव बोले- 'ये बेहद घातक'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget