एक्सप्लोरर

मथुरा: चौकी इंचार्ज समेत पुलिस कर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला, एक ही परिवार के 5 सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज

मथुरा में पुलिस कर्मियों पर हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इसके तहत पुलिस की कार्रवाई से नाराज लोगों ने चौकी इंचार्ज पर ही हमला कर दिया. चौकी इंचार्ज ने इस प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज करवाई है.

मथुरा. मथुरा जिले में बुधवार को नौहझील क्षेत्र के अंतर्गत मानागढ़ी पुलिस चौकी में घुसकर कुछ लोगों ने चौकी इंचार्ज पर हमला कर दिया. इस मामले में एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ थाना नौहझील में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है.

दो पक्षों में विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

रिपोर्ट दर्ज कराने वाले चौकी इंचार्ज उदयवीर मावी ने विनीत, अनुज, सरिता, नीता के विरुद्ध मानागढ़ी चौकी में घुसकर अपने ऊपर हमला करने की थाना नौहझील में रिपोर्ट दर्ज कराई है. एसपी ग्रामीण श्रीशचंद ने बताया कि दो पक्षों में विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी, जहां एक पक्ष के नामजद लोगों ने पुलिस के साथ अभद्रता और पथराव किया.

इतना ही नहीं फिर उन्हीं लोगों ने चौकी के अंदर घुसकर चौकी इंचार्ज के साथ मारपीट की. घटना के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है, आरोपियों की तलाश कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.

चौकी इंचार्ज ने दर्ज करवायी रिपोर्ट

चौकी इंचार्ज मानागढ़ी उदयवीर मावी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया है कि जब वो झगड़े की सूचना पर आरोपियों के घर गए थे, वहां पर भी महिला- पुरुषों ने उनके साथ अभद्रता की और पथराव किया, इसके अलावा पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी अनुज को भी छुड़ा कर ले गये. जिसके बाद वह सुबह चौकी पर सो रहे थे, तभी लाठी-डंडों से लैस होकर परिवार के 5 सदस्य आए और मारपीट की और सरकारी कामकाज में रुकावट पैदा की, जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है.

वहीं, आरोपी पक्ष पुलिस से भयभीत है और मौके से फरार हो गया है. पुलिस के डर से वह मीडिया के सामने भी नहीं आ पा रहा है. घटना में कितनी सच्चाई है यह तो अब जांच के बाद ही पता चलेगा.

ये भी पढ़ें.

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से क्लोन चेक के जरिए निकाले गए लाखों रुपए, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

लाखों का पैकेज छोड़ कर रहे नींबू की टेक्निकल बागवानी, लेमन मैन के नाम से मशहूर हुए आनंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget