एक्सप्लोरर

नैनीताल में दारोगा पर उन्मादी भीड़ का हमला, वर्दी खींचने का वीडियो वायरल, डीजीपी बोले- संज्ञान में है मामला

Nainital News: कोतवाली परिसर में भी हंगामा होता रहा और एक व्यक्ति खुद को अधिवक्ता बताकर और अधिक उत्तेजना फैलाने की कोशिश करता दिखा.

Nainital News: उत्तराखंड स्थित नैनीताल में बुधवार को उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए जब एक 12 साल की बच्ची के साथ यौनशोषण घटना के बाद भीड़ सड़कों पर उतर आई. आक्रोशित लोग बड़ी संख्या में एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगे. देखते ही देखते स्थिति उग्र हो गई और भीड़ ने दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने लगी.

मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने पहुंचे पुलिस अधिकारी भी इस बेकाबू भीड़ की चपेट में आ गए. उत्तराखंड पुलिस के वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर मोहम्मद आसिफ खान, जो ड्यूटी पर तैनात थे, प्रदर्शनकारियों की उग्रता का शिकार हो गए. इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह उन्मादी भीड़ ने उन्हें घेर लिया, उनके साथ धक्का-मुक्की की और वर्दी का कॉलर पकड़ कर खींचने की कोशिश की.

वीडियो में यह भी देखा गया कि प्रदर्शनकारी जबरन उनका नाम पूछते हुए अभद्रता कर रहे थे. जैसे ही भीड़ को उनकी पहचान का पता चला, कुछ लोगों ने धार्मिक आधार पर उन पर निशाना साधा और उन्हें कोतवाली के अंदर तक घसीट ले गए. कोतवाली परिसर में भी हंगामा होता रहा और एक व्यक्ति खुद को अधिवक्ता बताकर और अधिक उत्तेजना फैलाने की कोशिश करता दिखा.

इस दौरान पुलिस के अन्य कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से स्थिति संभाली और सब इंस्पेक्टर आसिफ को पीछे के रास्ते से सुरक्षित बाहर निकाला गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी का संयम और पेशेवर रवैया साफ नजर आता है.

उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ ने इस घटना पर एबीपी लाइव से बात करते हुए कहा कि इस मामले में आई जी कुमाऊ और एसएसपी नैनीताल संज्ञान ले रहे हैं.

एसएसपी नैनीताल ने भी पुष्टि की है कि वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई होगी.

सब इंस्पेक्टर मोहम्मद आसिफ इस घटना से खासे सदमे में है उनसे एबीपी लाइव ने बात की उन्होंने इस मामले पर अधिक बोलने से इनकार कर दिया उन्होंने इतना कहा कि मुझे अपने विभाग और सरकार पर पूरा भरोसा है वो सही निर्णय लेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget