एक्सप्लोरर

कैश नहीं चुरा सका तो तोड़ डाली ATM मशीन, सीसीटीवी में कैद हुई चोर की करतूत

बरेली में एक चोर जब एटीएम से कैश नहीं चुरा सका तो उसने एटीएम मशीन ही तोड़ दी। चोर की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बरेली, एबीपी गंगा। बरेली के सबसे सुरक्षित इलाके सिविल लाइन्स इलाके में बदमाश ने एटीएएम मशीन से कैश लूटने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद जब बदमाश कैश लूटने में सफल नहीं हो सका तो उसने एटीएम मशीन तोड़ डाली और मौके से फरार हो गया। बदमाश की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

पूरा सच्चाई का पता उस वक्त चला जब कुछ लोग कैश निकलने एटीएम पहुंचे। लोगों ने एटीएम मशीन टूटी देखी तो पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी क्राइम रमेश भारतीय, एसपी सिटी रविन्द्र सिंह समेत सीओ सिटी और क्राइम ब्रांच की टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइन्स के जंक्शन रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच है। ब्रांच में ही बैंक की एटीएम मशीन लगी है। बुधवार देर शाम एक बदमाश मशीन से कैश लूटने की फिराक में घुस आया। बदमाश ने पहले मशीन से कैश निकालकर चेक किया। इसके बाद बदमाश ने कैश लूटने की मंशा से एटीएम मशीन खोल डाली।

कैश नहीं चुरा सका तो तोड़ डाली ATM मशीन, सीसीटीवी में कैद हुई चोर की करतूत

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक बदमाश करीब आधे घंटे मशीन से कैश लूटने की कोशिश करता रहा। मगर वह सफल नहीं हो पाया। पकड़े जाने के डर से बदमाश मशीन को तोड़कर फरार हो गया। सीसीटीवी तस्वीर में ये साफ है कि बदमाश ने नकाब पहना हुआ है और वो एटीएम में तोड़फोड़ कर रहा है। एसपी सिटी का कहना है कि बदमाश की तलाश जारी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 किलो चांदी और सोने के बिस्किट किए साफ, नोएडा की सोसायटी में ताले काटकर घुसे चोर
2 किलो चांदी और सोने के बिस्किट किए साफ, नोएडा की सोसायटी में ताले काटकर घुसे चोर
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
अभावों को ढाल नहीं, संघर्ष का मार्ग बनाया, रामनाथ कोविंद की जीवन यात्रा हर भारतीय के लिए प्रेरणा: सीएम योगी
अभावों को ढाल नहीं, संघर्ष का मार्ग बनाया, रामनाथ कोविंद की जीवन यात्रा हर भारतीय के लिए प्रेरणा: सीएम योगी
टपकती छत के नीचे बीता बचपन, आज गरीबों को मिल रहे पक्के घर- पूर्व राष्ट्रपति कोविंद
टपकती छत के नीचे बीता बचपन, आज गरीबों को मिल रहे पक्के घर- पूर्व राष्ट्रपति कोविंद

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget