एक्सप्लोरर

UP Election 2022: AIMIM में शामिल हुईं बाहुबली अतीक अहमद की पत्नी, BJP ने साधा निशाना

UP Election 2022: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को बाहुबली नेता अतीक अहमद की पत्नी को पार्टी की सदस्यता ग्राहण कराई. इसे लेकर बीजेपी ने असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा.

UP Politics: यूपी में मंगलवार का दिन सियासी दंगल से भरा रहा. एक तरफ जहां बीएसपी के प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी का लखनऊ में समापन हुआ जिसमें खुद बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने प्रबुद्ध जनों को संबोधित किया तो वहीं एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी भी मंगलवार से 3 दिनों के अपने यूपी दौरे के पहले दिन अयोध्या पहुंचे. उससे पहले लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी ने बाहुबील नेता अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को पार्टी ज्वाइन कराई. अब इसे लेकर बीजेपी असदुद्दीन ओवैसी और बीएसपी सुप्रीमो मायावती पर निशाना साध रही है.

असदुद्दीन ओवैसी ने शोषित वंचित समाज सम्मेलन की शुरुआत मंगलवार को उत्तर प्रदेश में अयोध्या से की. उससे पहले असदुद्दीन ओवैसी जब लखनऊ पहुंचे तो यहां एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने जेल में बंद माफिया बाहुबली अतीक अहमद की पत्नी को एआईएमआईएम की सदस्यता दिलाई.

इसके बाद अयोध्या पहुंचे सांसद ओवैसी ने कहा कि अगर अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी कहीं जाते हैं तो उन्हें बाहुबली कहा जाता है लेकिन जब बात संगीत सोम, सुरेश राणा की होती है तो वह नेता हो जाते हैं. इस पर सरकार में कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह का साफ तौर पर कहना है कि अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी पर सबसे ज्यादा मुकदमे हैं, वह जेलों में बंद है. उन पर एनएसए और गैंगेस्टर लगा है. वह संगठित अपराध से जुड़े लोग हैं और ऐसे अपराधियों के साथ उत्तर प्रदेश में यहीं होता है. 

कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह का कहना है कि 'अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी की करोड़ों की प्रॉपर्टी कुर्क की गई है. जबकि सुरेश राणा या संगीत सोम इस तरह के संगठित अपराध में कभी भी लिप्त नहीं रहे हैं, मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान जरूर उन पर मामला दर्ज हुआ था लेकिन वह भी कोर्ट ने खत्म कर दिया है. और ऐसे में उनकी तुलना अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी से नहीं की जा सकती.'

वहीं बीएसपी के आज समाप्त हुए प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी को लेकर उनका कहना है कि यूपी में जाति धर्म पर राजनीति करने का समय समाप्त हो चुका है. 2017 में यूपी की जनता ने यह बता दिया कि उसने विकास के नाम पर ही वोट दिया है. जब जब चुनाव करीब आते हैं तो पार्टियां जाति धर्म के आधार पर वोट बैंक तैयार करने लगती हैं. मायावती सत्ता से बाहर रह चुकी हैं और कई सारे एक्सपेरिमेंट कर चुकी हैं अब प्रबुद्व की बात कर रही हैं, लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ेगा.

वहीं AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के मंगलवार को अयोध्या जाने पर सरकार के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने तो यहां तक कह दिया कि अयोध्या जाने से ओवैसी का कल्याण होगा फिर उन्हें सद्बुद्धि आएगी और फिर वो बीजेपी के पक्ष में प्रचार करेंगे. कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि 'ये अच्छी बात है कि ओवैसी अयोध्या गए हैं भगवान श्री राम ने उन्हें सद्बुद्धि दी है, राम के चरणों में गए हैं राम के चरणों में जो जाता है उसका ही कल्याण हो जाता है, मेरी उनको शुभकामना है.'

इसे भी पढ़ेंः

यूपी में हिंदुओं को भी चुनाव लड़ाएगी AIMIM, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सबको बराबर भागीदारी देंगे

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव का बीजेपी सरकार पर हमला, कहा- 'डबल इंजन के दोनों ड्राइवर भाग गये हैं'

यह भी देखेंः

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget