एक्सप्लोरर

UP News: अतीक गैंग के शार्प शूटर अब्दुल कवि ने खोले कई राज, निशानदेही पर असलहों का जखीरा बरामद

Raju Pal Murder Case: पुलिस ने पूछताछ कर भारी मात्रा में 20 अवैध तमंचा, एक रिवाल्वर, 88 कारतूस एवं 25 देसी बम बरामद किया. अब्दुल कवि के खिलाफ सरायअकिल थाना में अभियोग पंजीकृत किया गया.

UP Crime News: उत्तर के प्रयागराज में 18 साल पहले हुए पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड में फरार आरोपी अब्दुल कवि की निशानदेही पर पुलिस ने असलम का जखीरा बरामद किया है. उमेश पाल की हत्या के बाद अब्दुल कवि गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबाव बनाना शुरू कर दिया था. भगोड़े अब्दुल कवि ने सख्ती के बाद मार्च महीने में लखनऊ की सीबीआई कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था. जिसके बाद कौशांबी पुलिस ने 36 घंटे की रिमांड ली थी. कौशांबी पुलिस को आशंका थी कि अब्दुल कवि ने कई ठिकानों पर असलहे, कारतूस एवं बम छुपा कर रखा है. उसे कल यानि रविवार को लखनऊ से कौशांबी लाने के बाद पैतृक गांव भखन्दा ले जाया गया. जहां पर पुलिस ने पूछताछ कर भारी मात्रा में 20 अवैध तमंचा, एक रिवाल्वर, 88 कारतूस एवं 25 देसी बम बरामद किया. उसके खिलाफ सरायअकिल थाना में अभियोग पंजीकृत किया गया. इसके बाद दोबारा लखनऊ की जेल में शिफ्ट करा दिया गया. 

प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल की 25 जनवरी 2005 को दिनदहाड़े भरी बाजार में गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी गई थी. हत्याकांड में अतीक अहमद उसके भाई अशरफ सहित कौशांबी के सरायअकिल थाना क्षेत्र के भखन्दा निवासी अब्दुल कवि का नाम भी सामने आया था. घटना के बाद से अब्दुल कवि पुलिस को चकमा देकर फरारी काटता रहा. लगभग 18 वर्षों तक वह फरार रहा. 24 फरवरी को राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई तो फरार अब्दुल कवि की खोजबीन शुरू हो गई. कौशांबी पुलिस ने अब्दुल कवि के पैतृक गांव भखन्दा सहित आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया. इस तरह ऑपरेशन में भारी मात्रा में अवैध असलहे, कारतूस बम एवं धारदार हथियार बरामद हुए. 

इतना ही नहीं अदालत के आदेश पर पुलिस ने अब्दुल कवि का मकान भी जमींदोज करा दिया. इसके अलावा अब्दुल कवि के भाई, परिवार के सदस्य एवं रिश्तेदारों को भी गिरफ्तार किया गया. उनके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाने लगी. दबाव बढ़ने पर अब्दुल कवि ने मार्च महीने में लखनऊ की सीबीआई कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. कौशांबी पुलिस को 24 मई को 14 दिन की रिमांड मिली. कौशांबी पुलिस ने 30 मई को लखनऊ कारागार अब्दुल कवि से पूछताछ के लिए पहुंची तो अब्दुल कवि ने बरामद असलहो के बारे में बताया ही. इसके अलावा अन्य अवैध हथियारों के बारे में भी पुलिस को बताया. 

जमीन में गाड़े गए असलहे, बम और कारतूस हुए बरामद

कौशांबी पुलिस ने 3 जून को लखनऊ कोर्ट में 36 घंटे की पुलिस रिमांड लेकर जनपद लाने का प्रत्यावेदन दिया. न्यायालय ने अब्दुल कवि को 36 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेज दिया. 4 जून को कौशांबी पुलिस उसे लखनऊ से लेकर सीधे कौशांबी पहुंची. यहां पर उसके गांव भखन्दा में जाकर यमुना के किनारे, घर के पिछवाड़े एवं मस्जिद के पिछवाड़े जमीन में गाड़े गए असलहे, बम एवं कारतूस को खुदवाया गया. इन जगहों से भारी मात्रा में असलहे का जखीरा, कारतूस एवं देसी बम बरामद हुए. पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दोबारा लखनऊ की जेल शिफ्ट कर दिया.

अतीक अहमद का सहयोगी रहा है अब्दुल कवि

इस मामले को लेकर एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अब्दुल कवि को सरायअकिल थाना के एक मुकदमे में 36 घंटे के पुलिस रिमांड पर लिया गया था. उसकी निशानदेही पर अवैध हथियारों का जखीरा मिला हुआ है. इसमें 10 तमंचे 315 बोर, 12 बोर के 10 तमंचे एवं एक रिवाल्वर मिली हुई है. कुछ विस्फोटक मिले हुए हैं. 315 और 22 बोर के कारतूस मिले हुए हैं. उसको सकुशल जेल में दाखिल कर दिया गया है. इसमें नियमानुसार जो विधिक कार्रवाई है. वह आगे हम लोग करेंगे. कई चीजें पूछी गई है. वह हमारी विवेचना का विषय है. समय आने पर बता दिया जाएगा. अतीक अहमद का सहयोगी रहा है यह बात सामने आई है. 

UP Politics: यूपी में खोई हुई सियासी जमीन हासिल करने की जद्दोजहद में जुटी बसपा, 'गांव चलो' अभियान को किया तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
यूपी का एक स्कूल ऐसा भी, 12 छात्रों को पढ़ा रहे हैं 11 शिक्षक
यूपी का एक स्कूल ऐसा भी, 12 छात्रों को पढ़ा रहे हैं 11 शिक्षक
यूपी में Gen Z पर बीजेपी का फोकस, BJYM ने बना लिया खास प्लान
यूपी में Gen Z पर बीजेपी का फोकस, BJYM ने बना लिया खास प्लान

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget