एक्सप्लोरर

Asad Ahmed Encounter: असद के एनकाउंटर पर STF को मिलेगा 51 हजार का इनाम, हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने किया एलान

Asad Ahmed Encounter: हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि इन दिनों जिस प्रकार अपराधियों की कमर तोड़ी जा रही है, यह सुखद संकेत है.

Atiq Ahmad Son Encounter: प्रयागराज (Prayagraj) में उमेश पाल (Umesh Pal) हत्याकांड के आरोपी असद का गुरुवार को झांसी (Jhansi) में एनकाउंटर हो गया. एनकाउंटर करने वाली एसटीएफ (STF) टीम को हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास (Raju Das) ने 51 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है. इसके लिए उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को हार्दिक बधाई भी दी है.

सीएम को दी हार्दिक बधाई
हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास इस कार्य के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में इन दिनों जिस प्रकार अपराधियों की कमर तोड़ी जा रही है, यह प्रदेश में अपराध के खात्मे के लिए सुखद संकेत है. उन्होंने माफियाओं से भी अपील की है कि यहां जब तक यूपी में योगी अदित्यनाथ की सरकार है, वे या तो प्रदेश छोड़कर बाहर चले जाएं या फिर शांत हो जाएं. इसके साथ ही उन्होंने यूपी में बचे हुए माफियाओं का भी एन्काउंटर करने की मांग कर दी है. 

जानें क्या बोले राजू दास
हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने कहा कि "पूज्य योगी आदित्यनाथ योगी जी महाराज को कोटि-कोटि धन्यवाद है, आभार है, जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश में माफियाओं की कमर तोड़ी जा रही है, मैं उत्तर प्रदेश के माफियाओं से अपील करना चाहता हूं, जब तक बीजेपी की सरकार है और बाबा मुख्यमंत्री हैं, तब तक यह तो प्रदेश छोड़कर चले जाएं, या तो शांत हो जाएं. एसटीएफ वालों को हमारी तरफ से 51 हजार का इनाम है और जो लोग अभी बचें हैं, उनका भी एनकाउंटर होना चाहिए. सरकार से हम लोग मांग करते हैं, क्योंकि जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश में जहां संविधान का राज्य हो, जो शासन हो, वहां पर अपराधी का मन इस प्रकार मनोबल टाइट कि बम से हमले हों, जिसमें पुलिस वाले और आम लोग मारे गए. इसके नाते प्रशासन से भी मांग करेंगे. योगी जी को बहुत-बहुत साधुवाद और आभार."

लगातार आ रहे अलग-अलग बयान
अतीक अहमद के बेटे असद अहमद की एनकाउंटर में मौत के बाद से ही उत्तर प्रदेश समेत देशभर में बयानों का बाजार गर्म है. एक तरफ जहां पूर्व सीएम अखिलेश यादव और मायावती ने इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के नेताओं की ओर से सीएम योगी आदित्यनाथ को बधाई दी जा रही है. इधर, सपा नेता आदित्य यादव ने कहा कि हम सब बीजेपी की सरकार से संविधान, कानून और कोर्ट में विश्वास नहीं करते, योगी सरकार तो बुलडोजर पर विश्वास करती है.

यह भी पढ़ें : Asad Ahmed Encounter: असद अहमद के साथ मारे गए शूटर गुलाम के जनाजे में शामिल नहीं होगा परिवार, मां-भाई का शव लेने से इनकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
बाराबंकी में भीषण उमस का कहर, स्कूल में 15 से ज्यादा छात्राएं बेहोश
बाराबंकी में भीषण उमस का कहर, स्कूल में 15 से ज्यादा छात्राएं बेहोश
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget