एक्सप्लोरर

प्रयागराज: बाहुबली अतीक के एक और करीबी का आशियाना ज़मींदोज़, अब तक हुई 50 से ज्यादा कार्रवाई

प्रयागराज में योगी सरकार का ऑपरेशन नेस्तानाबूत जारी है. माफिया अतीक अहमद के एक और करीबी गुल हसन का आलीशान आशियाना ध्वस्त कर दिया गया.

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में माफियाओं- बाहुबलियों और दूसरे अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नेस्तनाबूत अभियान के तहत कार्रवाइयों का सिलसिला लगातार जारी है. इस अभियान के तहत संगम नगरी प्रयागराज में आज भी एक बड़ी कार्रवाई की जा रही है. आज की यह कार्रवाई माफिया घोषित किए गए पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद के बेहद करीबी और उसके गैंग के सक्रिय सदस्य गुल हसन के खिलाफ की जा रही है.

बिना नक्शा पास कराये किया गया था निर्माण

गुल हसन ने शहर के कसारी मसारी इलाके में बाहुबली अतीक अहमद के घर के नजदीक ही 300 वर्ग एरिया में दो मंजिल का शानदार मकान बनवा रखा था. इस मकान की अनुमानित लागत तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपए है. गुल हसन ने इसके लिए न तो विकास प्राधिकरण से नक्शा पास कराया था और ना ही निर्माण की कोई मंजूरी ली थी. इसी वजह से प्राधिकरण ने इस मकान को पिछले दिनों ही अवैध निर्माण घोषित कर दिया था और इसके ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए थे.

गुल हसन पर कई मुकदमे दर्ज हैं

गुल हसन आपराधिक किस्म का है और उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं. प्रयागराज विकास प्राधिकरण के चार बुलडोजरों ने आज गुल हसन के इस आलीशान मकान को कुछ ही घंटों में जमींदोज कर दिया. ध्वस्तीकरण की यह कार्रवाई दोपहर करीब साढ़े बारह बजे शुरू हुई. इस दौरान सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए थे पुलिस के साथ ही पीएसी को भी तैनात किया गया था. आसपास के इलाकों को बैरिकेड कर दिया गया था.

अबतक 50 से ज्यादा माफियाओं पर कार्रवाई

ऑपरेशन नेस्तनाबूत अभियान के तहत प्रयागराज में अब तक 50 से ज्यादा माफियाओं और अपराधियों के अवैध निर्माणों को सरकारी बुलडोजरों के जरिए ध्वस्त किया जा चुका है. आज की यह कार्रवाई 52 वीं है. अभियान के तहत प्रयागराज में माफिया घोषित किए गए पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद, भदोही के दबंग विधायक विजय मिश्रा, अंडरवर्ल्ड से जुड़े बीएसपी के पार्षद बच्चा पासी और समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लाक प्रमुख दिलीप मिश्रा के आशियानों को भी इसी तरह से जमीदोज़ किया जा चुका है. कार्रवाइयों का यह सिलसिला फिलहाल यहीं नहीं थमेगा और आगे भी जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें.

UP: प्रदेश में चार और पांच फरवरी को फिर से चलेगा वैक्सीनेशन अभियान, पढ़ें पूरा शेड्यूल

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget