एक्सप्लोरर

UP: प्रदेश में चार और पांच फरवरी को फिर से चलेगा वैक्सीनेशन अभियान, पढ़ें पूरा शेड्यूल

यूपी में पहले चरण के वैक्सीनेशन के बाद अब दूसरे चरण के टीकाकरण तैयारी की जा रही है. अब इनमें पुलिसकर्मी व सेंट्रल फोर्स के जवान होंगे.

लखनऊ: प्रदेश में 4 और 5 फरवरी को एक बार फिर से कोविड वैक्सीनेशन का अभियान चलेगा. 4 और 5 फरवरी को पहले चरण के हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगाने के साथ ही 5 फरवरी से ही कोविड वैक्सीनेशन के दूसरे चरण की भी शुरुआत होगी. दूसरे चरण में पुलिसकर्मी, सेंट्रल फोर्स के जवान, नगर निगम के सफाई कर्मी, राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग के कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी.

इस तरह होगा वैक्सीनेशन

प्रदेश में करीब 9 लाख 6 हज़ार हेल्थ वर्कर्स वैक्सीनशन के लिए पंजिकृत हैं. वैक्सीनशन के लिए प्रदेश में करीब 1550 बूथ बनाये गए हैं. हालांकि इनकी संख्या बढ़ भी सकती है. प्रदेश में अब तक 4 बार पहले चरण का वैक्सीनशन हो चुका है. इसमे 6,71,584 हेल्थ वर्कर्स को बुलाया जा चुका है. 4 और 5 को 9 लाख में बाकी बचे 2 लाख 35 हज़ार के करीब हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीनशन के लिए बुलाया गया है. इसमे से करीब 1 लाख 90 हज़ार हेल्थ वर्कर्स को 4 फरवरी व 45 हज़ार को 5 फरवरी को बुलाया गया है. इसके साथ ही 5 फरवरी को प्रदेश में फ्रंटलाइन वर्कर्स के वैक्सीनशन का भी आगाज़ होगा. कोविड पोर्टल पर अब तक प्रदेश के करीब 6 लाख 50 हज़ार फ्रंट लाइन वर्कर्स का डेटा आ चुका है. पहले दिन इनमे से लगभग 60 हज़ार को वैक्सीन के लिए बुलाया जाएगा. फिलहाल केंद्र से भी अभी पोर्टल पर डेटा अपलोडिंग जारी है.

कोविड अस्पतालों की संख्या कम की गई

वहीं, दूसरी तरफ प्रदेश में कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट जारी है. इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में कोविड अस्पतालों की संख्या भी कम कर दी है. अब प्रदेश में कोविड मरीजों को भर्ती करने के लिए कुल 82 अस्पताल हैं. इनमे सबसे अधिक चार अस्पताल लखनऊ में हैं. इसके अलावा आगरा, मेरठ, गौतमबुद्धनगर और वाराणसी में 2-2 कोविड अस्पताल रखे गए हैं. बाकी सभी जिलों में अब सिर्फ 1-1 कोविड अस्पताल है. हालांकि, बाकी अस्पतालों को कोविड से भले हटा दिया हो, लेकिन उन्हें हिदायत दी गयी है कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर 5 दिन के नोटिस पर उन्हें कोविड फैसिलिटी सेन्टर में बदला जा सकता है. लखनऊ में अब केजीएमयू, एसजीपीजीआई, लोहिया और कमांड हॉस्पिटल में ही कोविड मरीजों को भर्ती किया जाएगा. प्रदेश में कोविड के एक्टिव केस की संख्या 5 हज़ार के करीब ही रह गयी है. पिछले तीन दिन से प्रदेश में 200 के नीचे नए केस आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें.

लखनऊ स्मार्ट सिटी के लेटर से छेड़छाड़ कर किया फर्जीवाड़ा, बंगलुरू में मिला टेंडर, पढ़ें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संभल SP केके बिश्नोई की विदाई पर IPS पत्नी बोलीं- मुझे हमेशा तुम पर गर्व
संभल SP केके बिश्नोई की विदाई पर IPS पत्नी बोलीं- मुझे हमेशा तुम पर गर्व
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
आरक्षण सुधार आंदोलन पर मायावती की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आरक्षण सुधार आंदोलन पर मायावती की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अमरोहा में बाढ़ का खतरा, कई गावों में घुसा पानी; DM ने लिया जायजा
अमरोहा में बाढ़ का खतरा, कई गावों में घुसा पानी; DM ने लिया जायजा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget